गेज रीडर शेर सिंह के अनुसार हथनीकुंड बैराज से यमुना में छोड़ा गया पानी सुबह 4 बजे 1.65 लाख क्यूसेक था, जो 5 बजे तक बढ़कर 2.10 लाख क्यूसेक और 6 बजे 2.38 लाख क्यूसेक तक पहुंच गया। सुबह 7 बजे तक यह 2.72 लाख क्यूसेक दर्ज किया गया। एक लाख क्यूसेक पर मिनी फ्लड और 2.50 लाख क्यूसेक पर हाई फ्लड घोषित कर दिया जाता है। मौजूदा स्थिति को देखते हुए हाई फ्लड घोषित कर दिया गया है।
पोंटा साहिब में 109 मिमी बारिश दर्ज की गई है, जिससे यमुना का जलस्तर और बढ़ा। हथनीकुंड बैराज से छोड़ा गया पानी करीब 72 घंटे बाद दिल्ली पहुंचेगा, जिससे राजधानी और आसपास के इलाकों में बाढ़ का खतरा बढ़ सकता है।