फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हाईकोर्ट बेंच आंदोलन: अधिवक्ताओं ने सांसदों का घेराव कर दिया धरना

विज्ञापन
भाजपा राज्यसभा सांसद  डॉक्टर लक्ष्मीकांत वाजेपई  अ​धिवक्ताओं को हाईकोर्ट बैंच की  मांग को पूरा 
विज्ञापन
मेरठ। पश्चिमी उप्र में हाईकोर्ट बेंच की मांग के लिए अधिवक्ता बुधवार को न्यायिक कार्य से विरत रहे। अधिवक्ताओं ने सड़कों पर उतरकर प्रदर्शन किया। उन्होंने सांसदों के आवास पर जाकर उनका घेराव किया और धरना दिया। सांसदों को ज्ञापन देकर दशकों से लंबित हाईकोर्ट बेंच की मांग को पूरा कराने की मांग की।
विज्ञापन

मेरठ बार एसोसिएशन के अध्यक्ष संजय शर्मा और महामंत्री राजेंद्र सिंह राणा के नेतृत्व में बुधवार दोपहर अधिवक्ताओं ने हाईकोर्ट बेंच के आंदोलन को गति देते हुए सांसद अरुण गोविल, राज्यसभा सांसद लक्ष्मीकांत वाजपेयी और बागपत सांसद डाॅ. राजकुमार सांगवान के निवास स्थान पर उनका घेराव करते हुए धरना किया। अधिवक्ताओं ने सबसे पहले डॉ राजकुमार सांगवान का घेराव किया। उन्होंने कहा कि आगामी शीतकालीन सत्र में पश्चिमी की आम जनता की जायज मांग को पुरजोर तरीके से उठाई जाएगी। उन्होंने रालोद के राष्ट्रीय अध्यक्ष चौधरी जयंत सिंह को लेकर गृहमंत्री अमित शाह और विधि मंत्री अर्जुन राम मेघवाल से बार के प्रतिनिधिमंडल की बैठक कराने का आश्वासन दिया।
इसके बाद राज्यसभा सदस्य लक्ष्मीकांत वाजपेयी के यहां अधिवक्ता पहुंचे। वाजपेयी ने कहा कि मेरठ में हाईकोर्ट बेंच की मांग के लिए पुरजोर प्रयास चल रहे हैं। उन्होंने इस मांग को लेकर प्रधानमंत्री, गृहमंत्री एवं कानून मंत्री से वार्ता कराने का आश्वासन दिया। मेरठ के भाजपा सांसद अरुण गोविल के मुंबई जाने के कारण वे अपने घर नहीं मिल पाए। अधिवक्ताओं ने उनके घर का भी घेराव किया। कार्यक्रम में जिला बार एसोसिएशन के अध्यक्ष राजीव कुमार त्यागी, महामंत्री अमित राणा, एमपी शर्मा, अजय त्यागी, जीएस धामा, अशोक शर्मा, डीडी शर्मा, मुकेश मित्तल, सतीश कुमार शर्मा, नरेश दत्त शर्मा, देवकी नंदन शर्मा, सचिन चौधरी, विनोद चौधरी आदि काफी संख्या में अधिवक्ता मौजूद रहे।
विज्ञापन

भाजपा राज्यसभा सांसद  डॉक्टर लक्ष्मीकांत वाजेपई  अधिवक्ताओं को हाईकोर्ट बैंच की  मांग को पूरा 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें