फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: हाईकोर्ट बेंच आंदोलन...व्यापारियों ने मेरठ बंद को दिया समर्थन

विज्ञापन
विज्ञापन
मेरठ। हाईकोर्ट बेंच की मांग के लिए चल रहे आंदोलन के तहत 17 दिसंबर को प्रस्तावित मेरठ बंद के लिए व्यापारियों ने समर्थन दिया है। इस समर्थन के साथ ही बंद के दौरान व्यापारिक प्रतिष्ठान और पेट्रोल पंप भी बंद रहेंगे।
विज्ञापन

बंद के समर्थन में शारदा रोड नी एक रेस्टोरेंट में शारदा रोड व्यापार मंडल की बैठक हुई। अध्यक्ष मनीष शर्मा ने कहा कि 17 दिसंबर को बाजार को पूर्ण रूप से बंद रखा जाएगा। अधिवक्ताओं के आंदोलन को पूर्ण समर्थन दिया जाएगा।
उधर, किला रोड व्यापार संघ के अध्यक्ष आशीष अग्रवाल ने व्यापार संघ के पदाधिकारियों के साथ कचहरी मेरठ बार एसोसिएशन के कार्यालय अध्यक्ष संजय शर्मा और महामंत्री राजेंद्र सिंह राणा से मुलाकात की। इस दौरान हाईकोर्ट बेंच आंदोलन को और मजबूत करने पर जोर दिया गया। आशीष अग्रवाल ने कहा कि प्रत्येक व्यक्ति को सस्ता और सुलभ न्याय मिलना चाहिए। इस अवसर पर दिनेश सिंह, विक्रम सिंह, डॉ. मनोज कुमार, मनीष रस्तौगी, अश्वनी कांबोज, राहुल वर्मा रहे।
विज्ञापन

इनके अलावा उर्वरक बीज एवं कीटनाशक विक्रेता संघ ने भी आंदोलन को समर्थन दिया। व्यापारी अमित कुमार अग्रवाल ने कहा कि हर किसी को सुलभ न्याय मिलना चाहिए। इस अवसर पर अशोक भाटिया, ललित जिंदल, विवेक रस्तौगी, समीर कोहली, अनिल आदि लोग रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें