फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: हाईकोर्ट बेंच... 50 साल पुरानी मांग के लिए जिला लामबंद, आज मेरठ बंद

विज्ञापन
हाई कोर्ट बेंच को लेकर बंद का समर्थन देते पश्चिमी उत्तर प्रदेश संयुक्त व्यापर संघ के अध्यक्ष आश
विज्ञापन
मेरठ। 50 साल से चली आ रही हाईकोर्ट बेंच की लड़ाई निर्णायक मोड़ पर नजर आ रही है। अधिवक्ताओं के साथ व्यापारी, सामाजिक संगठन सहित पूरे शहर के लोगों ने आज 17 दिसंबर को होने वाले एतिहासिक बंद को सफल बनाने के लिए हर स्तर पर प्रयास किया है। चिकित्सक, स्कूल कॉलेज संचालक, शिक्षक, व्यापारी, उद्यमी और समाजसेवी संगठन सभी ने अधिवक्ताओं को पूर्ण समर्थन दिया।
विज्ञापन

मेरठ बॉर एसोसिएशन के अध्यक्ष और पश्चिम उत्तर प्रदेश हाईकोर्ट में संघर्ष समिति के पदाधिकारी संजय शर्मा ने बताया कि मुख्य धरना स्थल ईस्टर्न कचहरी और वेस्टर्न कचहरी गेट पर होगा। यह धरना सुबह 10 बजे आरंभ होगा। इसमें शहर के 1500 से अधिक अधिवक्ता, व्यापारी, समाजसेवी शामिल होंगे। उन्होंने बताया कि हमारी टीम 20 गाड़ियों में अलग अलग स्थानों के लिए सुबह 6:30 बजे निकलेंगी और लोगों को धरना आरंभ होने तक जागरूक किया जाएगा। उन्होंने कहा 50 साल यह मांग चल रही है। इस बार बंद एतिहासिक और निर्णायक होगा। हमारी मांग हर हाल में पूरी होगी।
मेरठ बॉर एसोसिएशन के महामंत्री राजेंद्र सिंह राणा ने बताया कि शहर में 35 प्वाइंट बनाए गए हैं जहां अधिवक्ताओं के साथ व्यापारी और अन्य लोग मौजूद रहेंगे। इसमें बेगमपुल, हापुड़ अड्डा, गढ़ अड्डा सहित शहर के सभी मुख्य चौराहों को कवर किया जाएगा। चिकित्सक अपने क्लीनिक नहीं खोलेंगे। शहर में ई रिक्शा नहीं चलेंगे। पेट्रोल, दूध, अनाज, फल, सब्जी सहित सभी आवश्यक वस्तुओं की सप्लाई पूरी तरह बाधित रहेगी। इस आंदोलन को सफल बनाने में वरिष्ठ अधिवक्ताओं में एमपी शर्मा, जीएस धामा, देवकी नंदन शर्मा, राजेंद्र शर्मा, अनिल, विनोद चौधरी, मोंटू चिकारा सहित सभी अधिवक्ता अपने अपने स्तर पर प्रयास कर रहे हैं।
विज्ञापन


जिला बार ने भी आंदोलन में ताकत झांकी
मेरठ। कचहरी में लाल बहादुर शास्त्री सभागार में जिला बार एसोसिएशन की बैठक हुई। अध्यक्षता राजीव त्यागी और संचालन महामंत्री अमित कुमार राणा ने किया। पूर्व महामंत्री आनंद कश्यप ने बताया कि बुधवार को होने वाले एतिहासिक बंद को सफल बनाने के लिए सभी तैयारी पूर्ण कर ली गई। टीम 25 गाड़ियों अलग अलग स्थानों पर भ्रमण कर लोगों को जागरूक करेगी। सचल दल का भी गठन किया गया है। सुबह 6:30 बजे अधिवक्ता सड़कों पर निकल जाएंगे। इस अवसर पर रविंद्र कुमार, मुकेश त्यागी, प्रशांत गुप्ता, सतेंद्र, प्रवीण आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें