फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: साकेत में पाइप लाइन फटी, 20 हजार की आबादी पेयजल को तरसी

विज्ञापन
साकेत में फटी पानी की पाइपलाइन को ठीक करते नगर निगम के कर्मचारी ....,........ स्वयं
विज्ञापन
मेरठ। शहर की सबसे पॉश कॉलोनी साकेत में मंगलवार को पानी की पाइपलाइन फट गई। इससे जलापूर्ति बाधित हो गई। इससे साकेत कॉलोनी की करीब 20 हजार की आबादी पीने के पानी को तरस गई। जानकारी मिलने पर नगर निगम के अधिकारी और कर्मचारी मौके पर पहुंचे और पाइपलाइन को ठीक करने का काम शुरू किया। लोगों को का कहना है कि आए दिन शहर में पाइप लाइन फटने से परेशानियों का सामना करना पड़ता है। अपर नगर आयुक्त पंकज कुमार ने बताया कि प्रेशर अधिक होने के कारण पाइपलाइन फट गई। इससे पेयजल आपूर्ति बाधित हुई है। कर्मचारियों को लगाकर पाइप लाइन को ठीक करने का काम कराया जा रहा है। जल्द आपूर्ति सुचारू कर दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें