वहीं, 21 अक्तूबर को भी पश्चिमी उत्तर प्रदेश के अधिवक्ता हड़ताल पर रहेंगे और अपने अपने जिले के जिलाधिकारी कार्यालय के समक्ष धरना प्रदर्शन करेंगे। 25 अक्तूबर को पश्चिम उत्तर प्रदेश के सभी जिलों एवं तहसील के बार पदाधिकारी बेंच की स्थापना के लिए प्रचार प्रसार के लिए प्रेस वार्ता आयोजित करेंगे।
सभा में जिला बार बिजनौर के अध्यक्ष एसके बबली महामंत्री संजय कुमार, बार एसोसिएशन गाजियाबाद के अध्यक्ष राकेश त्यागी महामंत्री स्नेह त्यागी, नजीबाबाद के अध्यक्ष धीरेंद्र सिंह सचिव जितेंद्र कुमार, मुजफ्फरनगर के महामंत्री विजेंद्र मलिक, नोएडा बार एसोसिएशन के महामंत्री नीरज सिंह तंवर, हापुड़ बार के अध्यक्ष हाजी एनुल हक, महामंत्री नरेंद्र शर्मा मोदीनगर से संजय मुद्गल, सरधना बार एसोसिएशन के अध्यक्ष मलखान सिंह सैनी महामंत्री अरविंद प्रताप सिंह, जिला बार शामली के अध्यक्ष विजेंद्र कुमार महामंत्री सतेंद्र शर्मा मुरादाबाद संगठन के अध्यक्ष अशोक कुमार सक्सेना महामंत्री अभय सिंह सहित अनिल कुमार तोमर, आनंद कश्यप, अनिल जंगला, आनंद सिंह, मिसबाहुद्दीन सिद्दीकी, गजेश मालिक, प्रदीप कुमार, राहुल देव, आबिद अली, सतेंद्र जांघिड़, मुकेश त्यागी, रजत पालीवाल, अनुज तोमर, सुमित शर्मा, आशीष कौशिक आदि ने विचार रखे।
यह भी पढ़ें: थाने पहुंचीं गोल्डन गर्ल अन्नु रानी: पुलिस को दी तहरीर, कार्रवाई की मांग, हादसे में भाई समेत दो युवक हुए घायल
मंच पर जिला बार एसोसिएशन मेरठ के अध्यक्ष शिवदत्त जोशी एवं महामंत्री विमल कुमार तोमर भी उपस्थित रहे।