माई सिटी रिपोर्टर
मेरठ। हाईकोर्ट बेंच के मामले में आबूलेन के व्यापारी भी शनिवार को मानव शृंखला में शामिल होकर इस मुद्दे पर अपना समर्थन देंगे। इस मामले में आबूलेन व्यापार एसोसिएशन की बैठक कोषाध्यक्ष गौरव सेठ की अध्यक्षता में हुई। इसमें निर्णय लिया गया कि शनिवार सुबह 11 बजे बेगमपुल पर मानव शृंखला के लिए सभी व्यापारी एकजुट होंगे। इस दौरान संयुक्त व्यापार संघ के दोनों गुटों ने भी समर्थन दिया और आगे के लिए रणनीति बनाने को कहा।
एसोसिएशन के महामंत्री सरदार राजबीर सिंह ने कहा कि यह आंदोलन केवल अधिवक्ताओं का मुद्दा नहीं है। यह अब जन आंदोलन हो चुका है। बैठक में वरिष्ठ उपाध्यक्ष सरदार भूपिंदर सिंह, उपाध्यक्ष रमेश कुमार चौधरी, उप महामंत्री विशाल अग्रवाल, संगठन मंत्री नितिन माहेश्वरी, मीडिया प्रभारी सचिन रस्तोगी, मंत्री अंकुर गुप्ता, संजय मुंजाल, निखिल खन्ना, हिमांशु मट्टरेजा, अजय अग्रवाल, शम्मी आनंद, चेतन नागपाल एवं सागर गुप्ता सहित अन्य मौजूद रहे।