फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हाईकोर्ट बेंच आंदोलन : कल के बंद के लिए एकजुट हुए कई संगठन

विज्ञापन
आरजी कालेज के पास 17 दिसंबर को बंद को लेकर लोगों से सहयोग की अपील करते अ​धिवकता। ......... संवा
विज्ञापन
मेरठ। हाईकोर्ट बेंच आंदोलन के लिए शहर में अब तक 40 से अधिक स्थानों पर जनसंपर्क बैठकें हो चुकी हैं। इसमें काफी संख्या में अलग-अलग संगठन एकजुट हो चुके हैं। सभी संगठनों की ओर से प्रचार वाहनों के माध्यम से बुधवार को प्रस्तावित बंद को सफल बनाने का आह्वान किया जा रहा है।
विज्ञापन

सोमवार को साप्ताहिक बंदी के बावजूद शहर के विभिन्न बाजारों में आंदोलन के लिए जुटने की अपील की गई। संयुक्त व्यापार संघ, उद्योग व्यापार मंडल, ट्रांसपोर्टर सहित अन्य संगठनों की ओर से गली-मोहल्लों और मुख्य मार्गों से होते हुए जनसंपर्क किया गया।
संयुक्त व्यापार संघ नवीन गुप्ता गुट ने दिल्ली रोड और गढ़ रोड पर शहर के लोगों को जागरूक किया। इस दौरान उपाध्यक्ष तरुण गुप्ता, संजीव जिंदल, मनीष शर्मा, अपार मेहरा, सुधांशु पाराशर रहे। उधर, संयुक्त व्यापार संघ अध्यक्ष अजय गुप्ता ने बैठक कर हाईकोर्ट बेंच की जरूरत को समझाया। भारतीय उद्योग व्यापार मंडल ने भूमिया पुल, हापुड़ अड्डा, गोला कुआं, बच्चा पार्क, बेगमपुल पर जनसंपर्क किया। इस दौरान संयुक्त व्यापार संघ महामंत्री दलजीत सिंह, हेमंत चावला, अशोक रस्तौगी, आलोक गर्ग, संजीव गुप्ता सहित अन्य मौजूद रहे।
विज्ञापन

वहीं, ट्रांसपोर्ट एसोसिएशन के अध्यक्ष गौरव शर्मा ने कहा कि उनकी टीम की ओर से भी आंदोलन के लिए लोगों को जोड़ा जा रहा है। होम्योपैथिक मेडिकल एसोसिएशन से डॉ. सतीश चंद्र शर्मा, डाॅ. देवेश गुप्ता, डॉ. हर्ष शर्मा, डॉ. हेमेंद्र मिश्रा ने बंद के समर्थन में पत्र सौंपा।
संयुक्त व्यापार संघ अध्यक्ष नवीन गुप्ता ने बताया कि शहर में चार प्रचार वाहनों में प्रत्येक क्षेत्र के व्यापारी लोगों से जनसंपर्क कर रहे हैं। वहीं, संयुक्त पंजाबी संघ के अध्यक्ष सरदार मनमोहन सिंह आहूजा और महामंत्री पवन सोंधी ने साकेत स्थित सभागार में हुई बैठक में बंद के लिए समर्थन मांगा। इस दौरान राज कोहली, विक्की तनेजा, मनोज बाटला, सुनील वाधवा सहित अन्य मौजूद रहे।
वहीं, शिक्षक संगठन मूटा, माध्यमिक शिक्षक संघ, छात्र संगठन, बेगमपुल व्यापार संघ से भी संयुक्त रूप से बंद का समर्थन किया। वहीं, किला रोड व्यापार संघ की बैठक में अध्यक्ष आशीष अग्रवाल और महामंत्री दिनेश सिंह ने बंद का समर्थन किया। इस दौरान क्षेत्र की समस्याओं पर भी चर्चा की गई। उधर, ईंट निर्माता कल्याण समिति प्रवक्ता संजय गोयल गोदावरी ने बताया कि समिति की बैठक बाईपास में हुई। अध्यक्ष चौधरी योगेश फौजी, नन्हे प्रधान, सतीश कुमार गुप्ता सभी ने बंद का समर्थन किया।

आरजी कालेज के पास 17 दिसंबर को बंद को लेकर लोगों से सहयोग की अपील करते अधिवकता। ......... संवा

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें