फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: मेडिकल कॉलेज में हीमोफिलिया वार्ड शुरू, 24 घंटे मिलेगी सुविधा

विज्ञापन
विज्ञापन
मेरठ। हीमोफिलिया रोगियों के लिए एक महत्वपूर्ण पहल की गई है। आई ड्रीम टू ट्रस्ट संस्था ने लाला लाजपत राय मेडिकल कॉलेज व अस्पताल के सहयोग से हीमोफिलिया वार्ड का शुभारंभ किया। प्राचार्य डॉ. आरसी गुप्ता ने इस वार्ड का उद्घाटन किया।
विज्ञापन


इस नई सुविधा से अब अस्पताल में हीमोफिलिया मरीजों को चौबीस घंटे इलाज मिल सकेगा। प्राचार्य डॉ. आर. सी. गुप्ता ने बताया कि अब मरीजों को फैक्टर लगवाने के लिए परेशान नहीं होना पड़ेगा। हीमोफिलिया नोडल अधिकारी डॉ. नवरत्न गुप्ता ने ट्रस्ट के नि:स्वार्थ सहयोग की सराहना की। उन्होंने आई ड्रीम टू ट्रस्ट के राष्ट्रीय अध्यक्ष राजन चौधरी और उनके सहयोगियों का उत्साहवर्धन किया। राजन चौधरी ने हीमोफिलिया रोगियों की पीड़ा और उपचार में लगने वाले इंतजार पर एक वीडियो भी दिखाई। कार्यक्रम में चित्रकला प्रतियोगिता आयोजित कर बच्चों को उपहार देकर सम्मानित किया गया।
इस कार्यक्रम का संचालन ट्रस्ट के समन्वयक प्रिंस अग्रवाल और अनुज कुमार मलिक ने किया। यह आयोजन स्त्री एवं प्रसूति रोग विभाग में संपन्न हुआ। इस अवसर पर उप प्राचार्य डॉ. ज्ञानेश्वर टोंक और एसआईसी डॉ. सुधा कुमारी उपस्थित रहे। पूर्व एसआईसी डॉ. धीरज राज व विभिन्न विभागों के विभागाध्यक्ष भी मौजूद थे। ट्रस्ट की ओर से जिला अध्यक्ष अभिषेक भारद्वाज सहित कई सदस्य और हीमोफिलिया मरीज भी शामिल हुए।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें