मेरठ। क्षेत्रीय सेवायोजन कार्यालय में बुधवार को रोजगार मेले का आयोजन किया जाएगा। क्षेत्रीय सेवायोजन अधिकारी टीएन तिवारी ने बताया कि मेले में 820 आपरेटरों की और 250 सिक्योरिटी गार्ड की रिक्तियों के लिए संबंधित कंपनी साक्षात्कार करने पहुंचेगी। बेरोजगार युवक सेवायोजन पोर्टल पर पंजीकरण करा सकेत हैं। आनलाइन आवेदन करने के बाद पांच रिज्यूम, सेवायोजन पंजीयन नंबर, सभी शैक्षिक आवेदन प्रमाणपत्र लेकर सुबह साढ़े नौ बजे तक मेले में आना होगा।