फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हेल्मेट पर कप्तान का आदेश भी ‘बेअसर’

Fri, 29 Apr 2016 02:32 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो/मेरठ
विज्ञापन
बिना हेलमेट लगाए बाइक चलाता पुलिसकर्मी। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
ट्रैफिक पुलिस के लगातार अभियान के बाद भी शहर और देहात की सड़कों पर अभी भी अधिकांश लोग दो पहिया वाहनों पर बिना हेल्मेट के बाइक व एक्टिवा चला रहे हैं। लगातार ट्रैफिक पुलिस शहर में बिना हेल्मेट के चालान काट रही है लेकिन लोगों पर अभी इसका खासा असर नहीं पड़ रहा है।
विज्ञापन


पिछले दस दिनों में जिले में जिन बीस लोगों की जान गई है उनमें दस की मौत का कारण हेल्मेट बना। यदि यह दस लोग हेल्मेट लगाकर चलते जो शायद उनकी जान बच सकती थी। जिसको लेकर अमर उजाला ने प्रमुखता से प्रकाशित किया।

बृहस्पतिवार दोपहर को एसएसपी दिनेशचंद दूबे ने वायरलेस सेट से निर्देश देते हुए कहा कि शहर हो या देहात यदि बिना हेल्मेट कोई भी चालक दो पहिया वाहन चलाता पाया जाए तो सीधे चालान काटा जाए। इसमें एसएसपी ने कहा कि खासतौर से पुलिस कर्मियों को वह बिना हेल्मेट के बाइक पर न देख लें। इसकी जिम्मेदार टीएसआई और सम्बंधित थाना प्रभारी की होंगी।
विज्ञापन


एसएसपी का आदेश मिलते ही अफसरों में हड़कंप मच गया। एसएसपी ने एसपी सिटी, एसपी देहात और एसपी ट्रैफिक को भी सख्त निर्देश दिए। टीएसआई संतोष कुमार ने बताया बिना हेल्मेट के 120 दो पहिया वाहनों के चालान काटे। जबकि सात हजार रुपये का समन शुल्क वसूला गय। छह पुलिस कर्मियों के भी बिना हेल्मेट चालान किये गये हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें