फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: हैलो... आपका बच्चा हिरासत में है, मर्डर केस में पकड़ा गया है

Wed, 24 Jul 2024 02:04 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मेरठ
विज्ञापन
विज्ञापन
शामली। हैलो...मैं क्राइम ब्रांच से बोल रहा हूं। आपका बेटा पुलिस की हिरासत में हैं और गंभीर आरोप में पकड़ा गया है। अब छोड़ने के लिए बोल रहा है। क्या करना है जल्दी बताओ। दो और लोगों के पास इस तरह की कॉल कर साइबर ठगों ने ठगी का प्रयास किया।
विज्ञापन

इस तरह के मामलों की बानगी...
केस-1
शामली के फव्वारा चौक के रहने वाले शकील के पास अनजान नंबर से कॉल की गई। कहा कि उनका बेटा सादिक उनकी हिरासत में हैं। यदि छु़डवाना चाहते हो तो पचास हजार रुपये खाते में भेज दो। वरना वह जेल चला जाएगा। शकील ने रुपये नहीं डलवाए।
केस-2
रेल पार के रहने वाले किसान बाबूराम के पास अनजान नंबर से काल की गई। कहा गया कि उनका बेटा विकास उनकी हिरासत में हैं। उसका गंभीर अपराध किया है। यदि उसे छुड़वाना है तो बीस हजार रुपये खाते में डलवा दो। विकास के स्कूल का नाम भी साइबर ठगों ने बताया।
विज्ञापन



साइबर ठग ही बच्चों को हिरासत में लेने की बात कहते हुए ठगी के लिए लोगों के पास कॉल कर रहे हैं। एक मामले में रिपोर्ट दर्ज की गई है, जबकि अन्य कई मामलों की जांच चल रही है। ऐसी कॉल आने पर पुलिस से शिकायत करें। कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।
रामसेवक गौतम, एसपी शामली

इस तरह से ठगी से बचें
: कॉल करने वाला खुद को पुलिस वाला बताए और बेटे व बेटी की गिरफ्तारी की बात करता है तो समझ लीजिए फर्जी है।
: ठग खुद को पुलिसकर्मी बता रकम मांगता है तो जान लीजिए कोई गिरफ्तार नहीं हुआ है।
: कोई भी असली पुलिसकर्मी कभी इस तरह की कॉल कर धमकी नहीं देता है।
: व्हाट्सएप पर यदि किसी की डीपी पर पुलिस की वर्दी में फोटो दिखे तो ध्यान नहीं दें।

नोट : यदि आप भी साइबर ठगी के शिकार हुए हैं तो हमारे मोबाइल नंबर 9548521732 पर व्हाट्सएप कर दें, उसे अखबार में प्रमुखता से प्रकाशित किया जाएगा, ताकि अन्य लोग ठगी का शिकार नहीं हो।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें