फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: पुरानी रंजिश में ताबड़तोड़ फायरिंग, जयभीमनगर में फैली दहशत

विज्ञापन
विज्ञापन
मेरठ। भावनपुर थाना के जयभीमनगर में अजय वाल्मीकि और गोविंदा जाटव के परिवार में बच्चों को लेकर हुए झगड़े को लेकर शनिवार को एक बार फिर विवाद हुआ। आरोप है कि वाल्मीकि पक्ष के छह से अधिक हमलावरों ने गोविंदा जाटव के घर पर ताबड़तोड़ फायरिंग की। हालांकि गनीमत रही कि किसी को भी गोली नही लगी। पुलिस मुकदमा दर्ज कर जांच कर रही है। तनाव के चलते एहतियातन पुलिस बल की तैनाती की गई है।
विज्ञापन

जयभीमनगर में गोविंदा जाटव के चचेरे भाई गौरव से मोहल्ले में ही रहने वाले वाल्मीकि समाज के अजय से 10 सितंबर को बच्चों के विवाद को लेकर झगड़ा हो गया था। इस दौरान दोनों पक्षों में जमकर मारपीट हुई थी। पुलिस ने दोनों पक्षों पर मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई की थी। तब से दोनों पक्षों के बीच तनाव की स्थिति बनी हुई थी। गोविंदा जाटव ने बताया कि शनिवार को अजय अपने नकाबपोश साथी आकाश, सोमबीर, अमन बदामी, आकाश, निशान, हिमांशु व मोनू गंदा के साथ हथियार लेकर उसके घर पहुंचे और फायरिंग कर दी।
गोविंदा ने बताया कि जिस समय गोली चलनी शुरू हुई उससे पहले उसके पिता दरवाजे पर ही खडे हुए थे। अचानक नकाबपोश बदमाशो को अपनी ओर आता देख दौडकर दरवाजे बंद कर लिए थे। समय रहते पिता दरवाजे बंद नही करते तो कोई भी अनहोनी हो सकती थी।
विज्ञापन

गोलियों की आवाज सुनकर लोग अपने घरों में घुस गए और दहशत व्याप्त हो गई। हमलावरों ने गोविंदा के घर में पथराव करते हुए डंडों से सीसीटीवी तोड़ दिए। पुलिस ने डीवीआर कब्जे में लेकर मामले की जांच पड़ताल शुरू कर दी। इसके बाद पीड़ित गोविंदा ने सभी हमलावरों को नामजद करते हुए तहरीर दी। मौके पर पहुंची सीओ सदर देहात नवीना शुक्ला का कहना है कि मुकदमा दर्ज कर लिया है। फुटेज जुटाये जा रहे हैं। आरोपियों को गिरफ्तार कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें