फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: पुराने शहर में अवैध कॉम्प्लेक्स मामले में हाइकोर्ट में आज होगी सुनवाई

विज्ञापन
विज्ञापन
माई सिटी रिपोर्टर
विज्ञापन

मेरठ। शहर के पुराने इलाकों में सौ साल से ज्यादा पुराने भवनों को जोड़कर बनाए गए कॉम्प्लेक्स के मामले में हाइकोर्ट में सोमवार को सुनवाई होनी है। आरटीआई कार्यकर्ता मनोज चौधरी की जनहित याचिका पर सुनवाई होगी। मनोज चौधरी ने बताया कि सर्राफा बाजार, कागजी बाजार, लाला का बाजार, ठठेरवाड़ा, जत्तीवाड़ा, स्वामीपाड़ा, शीशमहल, पत्थरवालान, राजो की कुइयां आदि इलाकों में अवैध रूप से कॉम्प्लेक्स बना लिए गए हैं। इनमें सौ साल से भी ज्यादा पुराने मकान थे जिनमें अनाधिकृत रूप से कॉम्प्लेक्स और गोदाम बना लिए गए हैं।
विज्ञापन

बेहद संकरी गलियों में अधिकारियों की मिलीभगत से ये निर्माण हुए हैं। गलियां इतनी संकरी हैं कि आग लग जाए या कोई हादसा हो जाए तो फायर ब्रिगेड या एंबूलेंस तक भीतर नहीं जा सकती। इसके अलावा शहर में अलग-अलग स्थानों पर दस अन्य अवैध कॉम्प्लेक्स की नई याचिका भी शामिल की गई है। हाइकोर्ट में सोमवार को दोनों याचिकाओं पर सुनवाई होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें