फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: स्वस्थ नारी, सशक्त परिवार अभियान का सीएचसी में हुआ शुभारंभ

Wed, 17 Sep 2025 06:24 PM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मेरठ
विज्ञापन
विज्ञापन
मवाना। चिकित्सा, स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग उत्तर प्रदेश एवं राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन द्वारा संचालित स्वस्थ नारी, सशक्त परिवार अभियान का शुभारंभ बुधवार को नगर के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में किया गया।
विज्ञापन


अभियान का शुभारंभ नगर पालिका परिषद अध्यक्ष अखिल कुमार कौशिक ने किया। इस अवसर पर सीएचसी प्रभारी डा. अरुण कुमार, डॉक्टर श्वेता चौहान, डॉक्टर तीरथ डॉक्टर पराग सहित कई चिकित्सक व सभासद मौजूद रहे। अभियान के अंतर्गत महिलाओं एवं किशोरियों की स्वास्थ्य जांच जैसे ब्लड प्रेशर, डायबिटीज़, कैंसर की शुरुआती पहचान, गर्भवती महिलाओं की नियमित जांच (एएनसी चेकअप), बच्चों के लिए टीकाकरण सुविधा, मातृ एवं शिशु सुरक्षा (एमसीपी कार्ड) वितरण, खून की कमी (एनीमिया) की जांच, मासिक धर्म स्वच्छता व पोषण संबंधी जानकारी उपलब्ध कराई जाएगी। इसके साथ ही आयुष्मान वय वंदना कार्ड, प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना में पंजीकरण, आभा आईडी पंजीकरण, टीबी एवं सिकल सेल की जांच और कार्ड वितरण की सेवाएं भी दी जाएगी। अ
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें