- कलाकारों ने लोक कला के माध्यम से किया प्रचार
फोटो समाचार
माई सिटी रिपोर्टर
मेरठ। पीएल शर्मा जिला चिकित्सालय में एचआईवी/एड्स सघन जागरूकता अभियान के तहत विशेष स्वास्थ्य शिविर, जागरूकता रैली एवं लोक कला कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसका शुभारंभ मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. राम प्रसाद ने किया।
जिला क्षय रोग अधिकारी एवं जिला एचआईवी नोडल अधिकारी डॉ. विपुल कुमार ने बताया कि व्यक्ति अपने एचआईवी जोखिम का आकलन कर सकता है। जरूरत पड़ने पर निकटतम स्वास्थ्य केंद्र पर निशुल्क एवं गोपनीय एचआईवी जांच करा सकता है।
इस अवसर पर विभिन्न विद्यालयों एवं एनएनएस प्रशिक्षण केंद्र के छात्र-छात्राओं और प्रशिक्षणार्थियों ने एचआईवी जागरूकता रैली निकाली।मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. राम प्रसाद ने रैली के माध्यम से एचआईवी की रोकथाम, समय पर जांच व उपचार तथा एचआईवी संक्रमित व्यक्तियों के प्रति भेदभाव नहीं करने का संदेश दिया गया। सीएमओ ने कहा कि लोक कला कार्यक्रम में कलाकारों ने मनोरंजक प्रस्तुतियों के माध्यम से एचआईवी से बचाव, सुरक्षित व्यवहार, समय पर जांच एवं उपचार के प्रति जागरूक किया।