अल्ट्रासाउंड सेंटर पर छापेमारी
- फोटो : अमर उजाला
मेरठ में हरियाणा स्वास्थ्य विभाग की टीम ने मेरठ स्वास्थ्य विभाग की टीम को साथ लेकर छापेमारी की। टीम ने ईव्ज चौराहे पर अल्ट्रासाउंड सेंटर पर चल रहे भ्रूण लिंग जांच के गोरख धंधे का भंडाफोड़ कर दिया। पीसीपीएनडीटी टीम के नोडल अधिकारी एडिशनल सीएमओ डॉ. प्रदीप के नेतृत्व में मंगलवार सुबह टीम ने छापेमारी की है।
जानकारी के अनुसार सिविल लाइन थाना क्षेत्र के ईव्ज चौराहे पर प्रखर अल्ट्रासाउंड सेंटर पर सोनीपत की स्वास्थ्य विभाग की टीम ने छापा मारा। भ्रूण लिंग जांच की शिकायत पर छापेमारी हुई, अल्ट्रा साउंड विशेषज्ञ डॉक्टर, दो रिसेप्शनिस्ट और एक दलाल को मौके से हिरासत में लिया गया है।