फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: कृषि विवि के डीन वेटरनरी पर एके-47 से होना था हमला

विज्ञापन
विज्ञापन
मोदीपुरम। कृषि विवि के डीन डॉक्टर राजवीर सिंह पर एके-47 से हमला होना था। बाद में योजना बदलकर शूटरों ने पिस्टल से हमला किया था। बुधवार को लखनऊ कोर्ट में मारे गए बदमाश संजीव माहेश्वरी उर्फ जीवा ने ही एके-47 उपलब्ध कराई थी।
विज्ञापन

राजवीर सिंह पर 11 मार्च 2022 को विश्वविद्यालय से घर जाते समय बदमाशों ने गोलियां बरसा दी थीं। डीन को 11 गोलियां लगी थीं। इस मामले का खुलासा करते हुए दौराला पुलिस ने मुख्य आरोपी बिल्डर अनिल बालियान, मुनेंद्र बाना और शूटर नदीम को पकड़ा था। घटना के बाद अप्रैल में शामली के थाना भवन पुलिस ने एके-47 के साथ संजीव जीवा गैंग के बदमाश अनिल और पिंटू निवासी सदरूद्दीन नगर थाना भोरा कलां मुजफ्फरनगर को गिरफ्तार किया था। पकड़े गए बदमाश के पास से एके-47 रोमानिया निर्मित थी। बदमाश अनिल पिंटू ने बताया था कि यह एके-47 संजीव जीवा ने दी थी और इसी एके-47 से एग्रीकल्चर के डीन डॉ राजवीर सिंह पर हमला होना था।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें