फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: जानलेवा हमले के आरोपी की जमानत याचिका खारिज

विज्ञापन
विज्ञापन
बागपत। जिला एवं सत्र न्यायाधीश मनोज कुमार ने ईदगाह कॉलोनी में ट्रक चालक आबिद पर हमले के आरोपी तौसिफ की जमानत याचिका खारिज कर दी। इसमें तीन भाइयों और उनके पिता के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई गई थी।
विज्ञापन


शहर की माता कॉलोनी निवासी आबिद ने नवंबर 2025 में कोतवाली में प्राथमिकी दर्ज कराई थी। उन्होंने बताया कि 11 नवंबर की रात वह ईदगाह मोहल्ले में खड़े अपने ट्रक को देखने गया था। वहां पर तौसिफ निवासी ईदगाह मोहल्ला खड़ा था। उससे ट्रक के पास खड़ा होने का कारण पूछा तो उसके साथ गाली-गलौज् शुरू कर दी। विरोध करने पर तौसिफ ने फोन करके अपने बेटों सनोवर, सारियाब और फरियाद को बुला लिया। इसके बाद लाठी-डंडों और ईंट से हमला कर दिया। चेहरे पर ईंट लगने से आबिद घायल हो गया। घायल आबिद को जिला अस्पताल से मेरठ मेडिकल रेफर कर दिया। जेल में बंद आरोपी तौसिफ ने जमानत याचिका दायर कराई, जिसे जिला एवं सत्र न्यायाधीश मनोज कुमार ने खारिज कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें