फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: गले में संक्रमण के मामले बढ़े, खानपान का रखें ध्यान

विज्ञापन
विज्ञापन
मेरठ। बारिश कम और उमस ज्यादा होने से बीमार होने के मामले बढ़ गए हैं। गले और लिवर में इंफेक्शन (संक्रमण) के साथ ही उल्टी-दस्त, खांसी, जुकाम और बुखार के मामले भी आ रहे हैं। जिला अस्पताल और मेडिकल कॉलेज की ओपीडी में इसका असर देखने को मिल रहा है।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार को इन दोनों सरकारी अस्पतालों में 4021 मरीज पहुंचे। इनमें 729 मरीज मेडिसिन और नाक-कान-गला ओपीडी में पहुंचे, जिनमें सबसे ज़्यादा मरीज गले और लिवर में इंफेक्शन, खांसी, ज़ुकाम, बुखार और उल्टी दस्त के थे।
मेडिकल कॉलेज के प्राचार्य डॉ. आरसी गुप्ता ने बताया कि बारिश आने के साथ ही आमतौर पर इस तरह की बीमारियां बढ़ जाती हैं। इस बार जिस तरह की गर्मी-उमस ज्यादा है। इसमें उल्टी-दस्त, बुखार के तो मरीज आ ही रहे हैं, बल्कि गले में इंफेक्शन के मामले भी काफी आ रहे हैं।
विज्ञापन

जिला अस्पताल के चिकित्सा अधीक्षक डॉ कौशलेंद्र सिंह ने बताया कि तेज उमस और गर्मी में लोग राहत पाने के लिए बाजार में फलों का ठंडा जूस, सॉफ्ट ड्रिंक समेत अन्य ठंडे पेय पदार्थ पी रहे हैं। इससे इंफेक्शन बढ़ रहा है। इसके अलावा इन दिनों लोग बाहर का जंक फूड खा रहे हैं। इसमें कई मामलों में डीकंपोज मेटेरियल उपयोग में होता है। इससे लिवर और गले के इंफेक्शन बढ़ रहे हैं।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें