फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: निशुल्क चिकित्सा शिविर में 66 मरीज़ों को मिला उपचार

विज्ञापन
विज्ञापन
फोटो
विज्ञापन


निशुल्क चिकित्सा शिविर में 66 मरीज़ों को मिला उपचार

माई सिटी रिपोर्टर
मेरठ। अमर उजाला फाउंडेशन और अतुल माहेश्वरी फाउंडेशन के तहत मंगलवार को फूलबाग कालोनी में निशुल्क चिकित्सा शिविर का आयोजन किया गया। इसमें 66 लोगों की जांच हुई और उन्हें दवाइयां भी दी गईं। ज़्यादातर मरीज़ नजला,खासी, बुखार, दाद खुजली और जोड़ों में दर्द आदि के रहे।
निशुल्क चिकित्सा शिविर में मरीजों की निशुल्क जांच होती है और उन्हें दवाइयां दी जाती हैं। शहरी और देहात क्षेत्र दोनों स्थानों पर इन शिविरों का आयोजन किया जा रहा है। विशेषज्ञ
विज्ञापन
विज्ञापन

चिकित्सक मरीज देखते हैं। लैब टेक्नीशियन रक्त के नमूने लेकर जांच करते हैं। शिविर में गुर्दा, लीवर, रक्त संबंधी अन्य जांच और जैसे प्लेटलेट्स, टाइफाइड और मलेरिया आदि की जांच की जाती है। व्यक्ति को जो भी रोग मिलता है, उस हिसाब से उन्हें दवाइयां दी जाती हैं। बुधवार को स्वास्थ्य शिविर सुबह 10 बजे से संत विहार बागपत रोड में लगाया जाएगा। शिविर में पहुंचकर स्वास्थ्य लाभ ले सकते हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें