मेरठ। दस्तक एवं संचारी योग नियंत्रण अभियान के दूसरे दिन शुक्रवार को शहर एवं देहात में स्वास्थ्य विभाग की टीम ने अलग-अलग स्थानों पर घर-घर जाकर खांसी, जुकाम और बुखार के मरीजों के बारे में जानकारी ली।
स्वास्थ्य विभाग ने ब्लॉक स्तर पर अलग-अलग टीमें लगाई हैं। प्रत्येक पांच दिन की अलग-अलग ब्लॉक की रिपोर्ट सीएमओ को भेजी जाएगी। शहर में वार्ड और गांव में प्रत्येक घर में जाकर बीमारी और लक्षण के बारे में जानकारी की जा रही है। जिनमें सभी लक्षण होंगे उनका कोरोना टेस्ट कराया जाएगा। रिपोर्ट पॉजिटिव आई तो उन्हें अस्पताल में आइसोलेट कराया जाएगा। टीम ने आज रजपुरा ब्लॉक के रजपुरा, सलारपुर, अम्हेड़ा, मामेपुर एवं ललसाना गांव में घर-घर जाकर जानकारी ली। इसके अतिरिक्त शहरी क्षेत्र में शास्त्रीनगर, जागृति विहार, हापुड़ रोड पर भी जानकारी जुटाई। मेरठ ब्लॉक के परतापुर, भुड़बराल, महरौली और अन्य गांव में टीम ने सर्वे किया। सीएमओ डॉ. राजकुमार ने बताया कि अभियान को टीम वर्क के साथ चलाया जा रहा है। जिसमें व्यक्तिगत स्तर पर जिम्मेदारी तय की गई है।