फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: स्वाइन फ्लू के खतरे को लेकर स्वास्थ्य विभाग अलर्ट

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

हस्तिनापुर। विभिन्न जिलों में स्वाइन फ्लू के मामले सामने आने के बाद स्वास्थ्य विभाग ने हस्तिनापुर में भी सतर्कता बढ़ा दी है। क्षेत्र में मिलते-जुलते लक्षण वाले मरीज सरकारी और निजी अस्पतालों में पहुंच रहे हैं। हालांकि, अभी तक क्षेत्र में स्वाइन फ्लू का कोई मरीज सामने नहीं आया है। सीएचसी पर एच1एन1 की जांच की सुविधा नहीं है। संदिग्ध मरीज मिलने पर उसका सैंपल लेकर जांच के लिए मेरठ भेजा जाएगा।
विज्ञापन

मौसम में लगातार हो रहे बदलाव का असर लोगों के स्वास्थ्य पर पड़ रहा है। सीएचसी में प्रतिदिन औसतन 250 से 300 मरीजों की ओपीडी हो रही है। इनमें अधिकतर मरीज खांसी, जुकाम, बुखार और सांस संबंधी परेशानी के पहुंच रहे हैं। चिकित्सकों की ओर से संदिग्ध मरीजों की जांच और लक्षणों के आधार पर उपचार एवं परामर्श दिया जा रहा है। स्वास्थ्य विभाग की ओर से लोगों को स्वाइन फ्लू से बचाव के प्रति जागरुक किया जा रहा है। जरूरत पड़ने पर सीएचसी में इन्फ्लूएंजा वार्ड और अन्य आवश्यक सुविधाएं उपलब्ध कराने की तैयारी की जाएगी। सीएचसी प्रभारी डॉ. अमित त्यागी ने बताया कि लोगों को स्वाइन फ्लू से घबराने की नहीं, बल्कि सावधानी बरतने की जरूरत है। क्षेत्र में अभी तक इसका कोई मरीज नहीं मिला है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें