फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोविड 19 को लेकर स्वास्थ्य विभाग सक्रिय, अंतर्राज्यीय सीमा पर सख्ती, निगेटिव रिपोर्ट के बिना कालागढ़ में नहीं मिलेगा प्रवेश

Wed, 31 Mar 2021 08:51 PM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बिजनौर
विज्ञापन
अंतर्राज्यीय सीमा पर सख्ती - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
कालागढ़ क्षेत्र में बाहरी राज्यों दिल्ली, महाराष्ट्र, पंजाब, केरल, कर्नाटक, छत्तीसगढ़, मध्य प्रदेश, तमिलनाडु, गुजरात, हरियाणा, उत्तर प्रदेश से आने वाले लोगों को घंटे पुरानी नेगेटिव जांच रिपोर्ट प्रस्तुत करनी होगी। इसके बिना राज्य में प्रवेश नहीं करने दिया जाएगा।
विज्ञापन


उत्तराखंड शासन की ओर से कोविड-19 के नए दिशा निर्देश मिलते ही स्वास्थ विभाग कालागढ़ को कोरोना से बचाव के लिए सक्रिय हो गया है। बाहरी राज्यों से आने वाले नागरिकों के स्वास्थ्य की जांच व कोविड-19 की नेगेटिव रिपोर्ट लाने वाले को ही अंतर्राज्यीय सीमा से कालागढ़ में प्रवेश दिया जाएगा।
विज्ञापन

कालागढ़ पीएचसी प्रभारी देवेंद्र प्रसाद ने बताया कि उत्तराखंड शासन के मुख्य सचिव ओम प्रकाश की ओर आदेश जारी कर दिए हैं। आदेश बुधवार रात्रि 12 बजे से प्रभावी हो जाएंगे। आदेशों का पालन कराने के लिए कालागढ़ पीएचसी ने कमर कस ली है।

65 वर्ष से अधिक व दस वर्ष से कम आयु वाले बच्चों को अनावश्यक यात्रा नहीं करनी होगी। आवश्यक सेवाओं को इससे मुक्त रखा गया है। दिशा निर्देशों का पालन न करने वालों पर कानूनी कार्रवाई की जाएगी। कालागढ़ पीएचसी के कर्मियों को निर्देशित कर दिया गया है। सुरक्षा बैरियर पर टीम तैनात की जाएगी।

2020 में भी अंतर्राज्यीय सीमा पर रही थी सख्ती
2020 में मार्च के महीने से लॉकडाउन लग जाने के बाद से कालागढ़ में बाहरी प्रदेशों से आने वालों को बैरियर संख्या एक पर स्वास्थ्य विभाग की टीम जांच कर ही कालागढ़ में प्रवेश देती थी। सुरक्षा बैरियर दो व मीरापुर संपर्क मार्ग बैरियर को सील कर दिया गया था।

पीएचसी प्रभारी देवेन्द्र प्रसाद का कहना है कि इस बार 72 घंटों पुरानी आरटीपीसी नेगेटिव जांच रिपोर्ट प्रस्तुत नहीं करने वालों को सीमा से ही वापस कर दिया जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें