माछरा। स्वास्थ्य दिवस पर विशेषज्ञ द्वारा स्वास्थ्य की जानकारी देते हुए फोटो संस्था
माछरा। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र माछरा पर सोमवार को विश्व स्वास्थ्य दिवस के अवसर पर सीएचसी अधीक्षक डॉ. तरुण राजपूत की मार्गदर्शन में जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। संचालन राजन भिवानिया ने किया।
डॉ. मनीष वर्मा, डॉ. अभिषेक जैन, डॉ. मेघा सिंह, डॉ. शुभम सिंहल एवं डॉ. पुष्कर त्रिपाठी द्वारा उपस्थित आशा, एएनएम, जीएनएम, स्टाफ एवं मरीजों को स्वास्थ्य के प्रति जागरूक किया गया। स्वास्थ्य विशेषज्ञों ने बताया कि किसी भी प्रकार की बीमारी होने पर केवल योग्य डॉक्टर से ही परामर्श एवं उपचार कराना चाहिए। झाड़-फूंक, अंधविश्वास या किसी अप्रशिक्षित व्यक्ति से इलाज कराना स्वास्थ्य के लिए हानिकारक हो सकता है। उन्होंने सभी को नियमित स्वास्थ्य जांच कराने एवं सतर्क रहने का संदेश दिया। इस कार्यक्रम में एआरओ धीरज सिंह, रामेश्वर, सुनीता, अंकित, रूपेश, बबीता आदि ने सहयोग प्रदान किया।