शाहजहांपुर में वसी खां के विदेश यात्रा से लौटने पर घर पहुंची डाक्टरों की टीम।
- फोटो : KITHOR
बैंकाक से लौटे व्यक्ति का स्वास्थ्य जांचा
माछरा। माछरा क्षेत्र के गांव शाहजहांपुर में व्यक्ति की विदेश यात्रा से लौटने की सूचना पर सीएचटी की टीम घर पहुंची और स्वास्थ्य जांचा। स्वास्थ्य सामान्य मिलने पर राहत महसूस की।
सीएचसी माछरा प्रभारी डॉ. आलोक नायक ने बताया कि गांव शाहजहांपुर निवासी वसी खां पठान पुत्र मुसीर खां की सूचना मिली कि वह विदेश यात्रा से लौटे हैं। बताया कि पिछले दिनों उन्होंने कांबोडिया, बैंकाक, वियतनाम आदि देशों की यात्रा करके लौटे हैं। बताया कि लौटने पर दिल्ली सहित अन्य एयरपोर्ट पर उनकी स्क्रीनिंग की जा चुकी है। बताया कि चार मार्च की सुबह वह घर पहुंचे। अब स्वास्थ्य विभाग को मामले की जानकारी हुई तो माछरा सीएचसी से डॉ. मनीष शर्मा, वीपीएम राजन सिंह एवं डेंटल प्रभारी अशोक कुमार उनके आवास पर पहुंचे और स्वास्थ्य की जांच की। टीम के मुताबिक उनमें सबकुछ सामान्य मिला। जिसके बाद डॉक्टर की टीम ने राहत की सांस ली।