फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: छात्राओं और महिला कर्मचारियों का स्वास्थ्य परीक्षण किया

Mon, 01 Jun 2026 06:48 PM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मेरठ
विज्ञापन
विज्ञापन
मेरठ। चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय (सीसीएसयू) में छात्राओं एवं महिला कर्मचारियों के लिए निशुल्क स्वास्थ्य जांच शिविर का शुभारंभ किया गया। यह शिविर स्वामी कल्याणदेव चिकित्सालय एवं महिला अध्ययन केंद्र के संयुक्त तत्वावधान में कुलपति प्रो. संगीता शुक्ला के मार्गदर्शन में आयोजित किया जा रहा है। कार्यक्रम को लाला लाजपत राय स्मारक मेडिकल कॉलेज का सहयोग प्राप्त है।
विज्ञापन

शिविर में ब्लड शुगर, थायरॉयड, लिपिड प्रोफाइल समेत विभिन्न आवश्यक स्वास्थ्य जांच निशुल्क कराई गईं। साथ ही विशेषज्ञ चिकित्सकों द्वारा स्वास्थ्य संबंधी परामर्श भी प्रदान किया गया।
विश्वविद्यालय प्रशासन के अनुसार स्वास्थ्य जांच अभियान दो चरणों में संचालित किया जाएगा। प्रथम चरण एक जून से पांच जून तक तथा द्वितीय चरण छह जुलाई से 10 जुलाई तक आयोजित होगा।
विज्ञापन

कार्यक्रम के समन्वयन में महिला अध्ययन केंद्र की समन्वयक प्रो. बिंदु शर्मा, डॉ. वैशाली पाटिल एवं डॉ. पीके बंसल की महत्वपूर्ण भूमिका रही। वहीं फार्मासिस्ट रीता रानी और वैशाली ने भी शिविर के सफल संचालन में सक्रिय सहयोग प्रदान किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें