फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: कल से लगाए जाएंगे स्वास्थ्य शिविर

विज्ञापन
सीएचसी प्रभारी डॉ० रवि शंकर शर्मा अभियान को सफल बनाने के लिए बैठक में मौजूद स्वास्थ्यकर्मियों क
विज्ञापन
परीक्षितगढ़। स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग के तत्वावधान में 17 से 2 अक्तूबर तक स्वास्थ्य नारी सशक्त नारी अभियान का आयोजन किया जाएगा। इसमें क्षेत्रों में स्वास्थ्य शिविर लगाए जाएंगे। अभियान को सफल बनाने के लिए सीएचसी परिसर में स्वास्थ्य कर्मियों की बैठक की गई तथा सफल बनाने का आह्वान किया गया।
विज्ञापन

सीएचसी प्रभारी डॉ. रवि शंकर शर्मा ने बताया यह अभियान महिला एवं बाल विकास मंत्रालय द्वारा आयोजित पोषण माह के साथ समन्वय करते हुए आयोजित किया जाएगा। इसमें सीएचसी, पीएचसी, आयुष्मान आरोग्य मंदिर व गांवों में स्वास्थ्य शिविर लगाए जाएंगे। शिविर में रक्तचाप, मधुमेह, ओरल कैंसर, रतन कैंसर, गर्भाश्य ग्रीवा कैंसर, टीबी, किशोरियों, महिलाओं लिए एनीमिया की जांच की जाएगी। स्वास्थ्य एवं परिवार के सशक्तीकरण, समुदाय एवं राष्ट्र की प्रगति के लिए अभियान का आगाज किया जा रहा है। बैठक में बीपीएम इकरार अहमद, बीसीपीएम शाह आलम, सीएचओ राहुल कुमार, एहसान अली, फार्मासिस्ट राम गोपाल, एएनएम आदि स्टाफ मौजूद रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें