फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

योग को अपनाए और स्वस्थ्य जीवन पाये

विज्ञापन
विज्ञापन
योग अपनाकर पाए स्वास्थ्य जीवन
विज्ञापन

मुरादनगर। अमर उजाला के ‘अपराजिता : 100 मिलियन स्माइल्स’ अभियान के तहत रविवार को आयुध निर्माणी परिसर स्थित महात्मा गांधी पार्क में योग कार्यशाला आयोजित की गई। गुरुकुल योगा मुरादनगर के सहयोग से आयोजित कार्यशाला में युवा, बुजुर्ग और महिलाओं, बच्चों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। शिविर में योग कराने के साथ फायदोें की जानकारी दी गई।
योग शिक्षक ों ने बताया कि ऋषियों द्वारा विश्व को दी गई योग विद्या अनुपम देन है, जो आधुनिक समय में अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर प्रतिष्ठ हो चुकी है। योग बिना औषधि के कई रोगों को दूर करने का माध्यम है। निर्माणी गांधी पार्क में रोजाना निशुल्क योगा क्लास चलती है, जिसमें कोई भी लाभ ले सकता है। भारत भूषण त्यागी, रामदेव, संजीव तेवतिया, नरेश कुमार, सरिता त्यागी, मनोज त्यागी, प्रीति त्यागी, लक्ष्मी, रीना शर्मा, बुद्धराम यादव, एकता, प्रिया, हरमन, प्रमोद, कुशल, राहुल त्यागी, बब्लू, उर्मिला, जयावती, सुनीता, इंद्रजीत, कुशल, मंगू आदि लोगों ने योगा का लाभ लिया।
विज्ञापन

योग से हमारी शारीरिक, मानसिक और आध्यात्मिक ऊर्जा में वृद्धि होती है। योग शरीर से नकारात्मक ऊर्जा को निकालकर सकारात्मक ऊर्जा का प्रवाह करता है, जिससे हमारा जीवन संतुलित होता है। योग हमारे शरीर में होने वाली समस्य साध्य एवं असाध्य बीमारियों से निजात दिलाता है। - धनेश त्यागी, योग शिक्षक
योग करने से हमारा शरीर मजबूत व स्वस्थ होता है। साथ ही हमारे चरित्र का निर्माण भी होता है। योग करने वाले व्यक्ति के अंदर अपने आप ही सद्गुणों का विकास होने लगता है। योगी प्रकृति की ओर आकर्षित होता है। प्रकृति से भी सकारात्मक तरंग उसकी ओर आने लगती है। - पवन त्यागी, योग शिक्षक
21 वीं सदी की भागदौड़ भरी जिंदगी में दिल और दिमाग पर इतना बोझ है कि मनुष्य के साथ इनका चलना मुश्किल हो गया है। हृदय रोगियों को व्यायाम के साथ योग करने से बेहतर परिणाम मिलते है। प्राणायाम दो शब्दों के योग से बना है। इसका शाब्दिक अर्थ है कि प्राण को लंबा करना। - कपिल पुंडीर, योग शिक्षक
एक साल से गुरुकुल योगा मुरादनगर में योग कर रही हूं, जिसका उन्हें काफी लाभ मिला है, करीब 13 साल से थायराइड होने के कारण हाथों की उंगलियों में दर्द होता था। योगाभ्यास करने से अब हाथों की उंगलियों का दर्ज बिल्कुल ठीक हो गया। इसलिए योग करे और निरोग रहे। - प्रीति त्यागी
विज्ञापन

रोजाना योगा कर मैंने शरीर को स्वस्थ बना रखा है, इस उम्र में योगा करने में थोड़ी परेशानी तो होती है, लेकिन योगा करने से पूरे दिन तंदरुस्ती बनी रहती है। - लक्ष्मी देवी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें