फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: बच्चों से ईंट ढुलवाने के मामले में प्रधानाध्यापिका निलंबित

विज्ञापन
विज्ञापन
मवाना। गांव मवाना खुर्द स्थित प्राथमिक विद्यालय नंबर एक में बच्चों से ईंट ढुलवाने तथा वीडियो वायरल करने वाले ग्रामीण को धमकी देने के मामले में बीएसए ने प्रधानाध्यापिका रीटा को निलंबित कर दिया। वहीं, स्कूल की सहायक अध्यापिका ने प्रधानाध्यापिका पर धमकी देने व कई गंभीर आरोप लगाते हुए शुक्रवार को थाने में तहरीर दी है।
विज्ञापन

18 नवंबर को मवाना खुर्द स्थित प्राथमिक विद्यालय नंबर में बच्चों से ईंट ढुलाई का कार्य कराने का वीडियो वायरल हुआ था। यह वीडियो बीएसए तक भी पहुंचा था, जिसमें उन्होंने मामले की जांच की बात कही थी।
बृहस्पतिवार को मवाना खुर्द निवासी आकाश त्यागी को प्रधानाचार्य रीटा, उनके पति व भाई आदि द्वारा धमकी देने के मामले में थाने में तहरीर दी गई थी। बेसिक शिक्षा अधिकारी ने मामले को गंभीरता से लेते हुए बृहस्पतिवार की देर शाम प्रधानाचार्या रीटा को निलंबित कर दिया था।
विज्ञापन

वहीं, शुक्रवार को विद्यालय में तैनात सहायक अध्यापिका गति अग्रवाल, भाजपा नगर अध्यक्ष सचिन कौशिक के साथ थाने पहुंची तथा थाना प्रभारी राजेश कांबोज को तहरीर दी। जिसमें बताया है कि 18 नवंबर को वह आकस्मिक अवकाश पर थी। 18 नवंबर को प्रधानाध्यापिका ने छोटे-छोटे बच्चों से ईंट ढुलवाने का कार्य कराया था। 21 नवंबर को प्रधानाध्यापिका अपने पति व भाई के साथ विद्यालय में पहुंची तथा पहुंचते ही उसे धमकाना शुरु कर दिया। धमकी दी कि अपना स्थानांतरण कहीं ओर करा लो, वरना वरना हम तुझे नहीं छोड़ेंगे। हमारी पहुंच लखनऊ तक है। धमकी देने व गंभीर आरोप लगाने के कारण वह बेहोश हो गई थी।
सूचना पाकर ग्राम प्रधान व ब्लाक अधिकारी ने विद्यालय पहुंचकर उसे ढांढस बंधाया। बाद में आरोपियों ने उससे सादे कागज पर हस्ताक्षर करा लिए। आरोपियों की धमकी से वह और उसके बच्चे घबराए हुए हैं। पीड़िता ने आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें