फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बच्ची से दुष्कर्म प्रकरण में प्रधानाध्यापिका निलंबित

विज्ञापन
विज्ञापन
मेरठ। हस्तिनापुर के एक गांव स्थित प्राथमिक विद्यालय में छह वर्षीय बच्ची से दुष्कर्म के मामले में बृहस्पतिवार को प्रधानाध्यापिका निलंबित कर दी गई हैं। इससे पहले दुष्कर्म के आरोप में गिरफ्तार शिक्षामित्र की सेवा समाप्त कर दी थी।
विज्ञापन

बीएसए सत्येंद्र सिंह ढाका का कहना है खंड शिक्षा अधिकारी हस्तिनापुर की रिपोर्ट के आधार पर प्रधानाध्यापिका सुमन यादव को निलंबित कर दिया है। यह घोर लापरवाही सामने आई है कि जब स्कूल में पढ़ाई नहीं चल रही है। कोरोना के चलते बच्चे घर पर ही पढ़ रहे हैं तो ऐसे में स्कूल में दाखिले की बात कहकर शिक्षामित्र ने बच्ची को विद्यालय में क्यों बुलाया। इस मामले में प्रधानाध्यापिका की भी लापरवाही है। यदि किसी विद्यालय में बिना अनुमति बच्चों को बुलाया गया तो प्रधानाध्यापक सीधे जिम्मेदार होंगे। बीएसए का कहना है कि विद्यालय के अन्य शिक्षकों की भी जांच जारी है। बीते मंगलवार को विद्यालय में शिक्षामित्र ने छह वर्षीय बच्ची से दुष्कर्म किया। इससे आक्रोशित ग्रामीणों ने विद्यालय में पहुंचकर दुष्कर्म के आरोपी को कमरे में बंद कर दिया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें