फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मेरठ में ब्रह्मपुरी थाने के हेड मोहर्रिर ने फांसी लगाकर की आत्महत्या, मचा हड़कंप

Tue, 01 Sep 2020 09:51 PM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
विज्ञापन
ब्रह्मपुरी थाने पहुंची फॉरेंसिक टीम - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

मेरठ में मंगलवार देर रात ब्रह्मपुरी थाने के हेड मोहर्रिर मांगेराम ने मंगलवार शाम थाने के क्वार्टर में फांसी लगाकर जान दे दी। मौके से सुसाइड नोट नहीं मिला है। आत्महत्या का कारण भी अभी स्पष्ट नहीं हुआ है। घटना से थाना परिसर में हड़कंप मच गया। आनन-फानन में अधिकारी मौके पर पहुंचे और मृतक हेड कांस्टेबल के शव को नीचे उतारा।  

विज्ञापन


पुलिस के अनुसार सहारनपुर निवासी हेड कांस्टेबल मांगेराम (50) ब्रह्मपुरी थाने में हेड मोहर्रिर के पद पर तैनात थे और थाना परिसर के क्वार्टर में रहते थे। उनके पास मालखाने का चार्ज था।

मंगलवार शाम करीब पांच बजे मांगेराम अपने परिजनों से फोन पर बातचीत कर क्वार्टर में चले गए थे। उनके साथ रहने वाला सिपाही अजय रात करीब नौ बजे ड्यूटी खत्म कर क्वार्टर पर पहुंचा तो कमरे का दरवाजा अंदर से बंद था।
विज्ञापन


अजय ने मांगेराम को कई आवाज दीं, कॉल भी की। लेकिन दरवाजा नहीं खुला। अजय ने अनहोनी की आशंका से दरवाजा तोड़ दिया। अंदर छत के पंखे के हुक पर मांगेराम का शव लटका मिला। अजय का शोर सुनकर थाने का स्टाफ कमरे पर पहुंच गया।

सूचना पर एसपी सिटी डॉ. अखिलेश नारायण सिंह भी थाने पहुंच गए। फोरेंसिक टीम ने भी जांच की। एसपी सिटी ने बताया कि आत्महत्या के कारणों की जांच की जा रही है।
विज्ञापन


नोट- इन खबरों के बारे आपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें

https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें