फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मृत बेटी को देखने से पहले हेड कांस्टेबल ने निभाया फर्ज, DGP करेंगे सम्मानित

Sun, 25 Feb 2018 06:27 PM IST
यूपी डेस्क, अमर उजाला, सहारनपुर
विज्ञापन
डीजीपी ओपी सिंह और हेड कांस्टेबिल भूपेंद्र तोमर
विज्ञापन

यूपी डायल 100 पर तैनात हेड कांस्टेबिल भूपेंद्र तोमर को घर से फोन आया कि बेटी का निधन हो गया तो वह सोच में पड़ गए कि क्या करूं, क्योंकि वह उस वक्त ड्यूटी पर थे और किसी अधिकारी की जान बचाने के लिए जा रहे थे। पढ़िए पूरी खबर... 

विज्ञापन


बेटी की मौत की दुखद सूचना और दूसरी तरफ घायल को अस्पताल पहुंचाकर उसकी जिंदगी बचाने का फर्ज, दो ऐसी सूचनाएं, जिन्होंने हेड कांस्टेबिल भूपेंद्र तोमर को कुछ पल के लिए अनिर्णय के दोराहे पर लाकर खड़ा कर दिया, कि वह क्या करें। पहले बिलखते परिवार को जाकर संभाले या ड्यूटी पूरी करें। साथियों ने घर जाने पर जोर दिया, लेकिन उन्होंने फर्ज को अहमियत दी और चाकू लगने से घायल हुए पशुधन प्रसार अधिकारी को अस्पताल पहुंचाकर उनकी जान बचाई। 

पढ़ें : यूपी : छुट्टी देने से मना किया तो अधिकारी पर बोला हमला, घोंपा चाकू

विज्ञापन
Trending Videos
विज्ञापन

एसएसपी बबलू कुमार
एसएसपी बबलू कुमार ने बताया कि डीजीपी ने भूपेंद्र को सम्मानित करने का निर्णय लिया है। यह वाक्या सहारनपुर में शुक्रवार का है। उस समय डायल 100 पर तैनात एचसीपी (हेड कांस्टेबिल प्रोन्नत) भूपेंद्र तोमर थाना रामपुर मनिहारान क्षेत्र में ड्यूटी पर थे। तभी सूचना मिली कि पशु धन प्रसार अधिकारी चरण सिंह को एक कर्मचारी ने चाकू मार दिया है और उनकी हालत गंभीर है। वह डायल-100 वाहन से मौके पर जा रहे थे, तभी  मोबाइल फोन पर उनकी पत्नी ने बेटी का निधन होने की जानकारी दी।

उन्होंने एक साल पहले ही बेटी की शादी की थी। भूपेंद्र ने बिना कोई जवाब दिए फोन काट दिया, आंखें डबडबा गई। लेकिन इसके बाद भी भूपेंद्र ने फर्ज को प्राथमिकता दी और मौके पर पहुंचकर घायल को लाकर जिला अस्पताल में भर्ती कराया। इसके बाद ही वह अपने घर गए।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें

https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें