फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी: हेड कांस्टेबल की सड़क हादसे में मौत, बुलंदशहर में थी तैनाती, परिजनों में मचा कोहराम

Wed, 18 Mar 2020 11:18 PM IST
कपिल kapil न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ

सार

मेरठ में सड़क हादसे में एक हेड कांस्टेबल की मौत हो गई। घटना की जानकारी लगने पर परिजनों में कोहराम मच गया।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मेरठ के परतापुर थाना क्षेत्र में बिजली बंबा बाईपास पर बुधवार को कार की टक्कर से बाइक सवार पुलिसकर्मी की मौत हो गई। इसकी जानकारी पर परिजनों में कोहराम मच गया। 

विज्ञापन


पुलिस के अनुसार शास्त्रीनगर निवासी हेड कांस्टेबल आदेश त्यागी (45) बुधवार को बाइक से मोदीनगर जा रहे थे। आदेश त्यागी बुलंदशहर के गुलावठी थाने में हेड मोहर्रिर के पद पर तैनात थे। बिजली बंबा बाईपास पर आदेश की बाइक को एक कार ने टक्कर मार दी। जिसमें आदेश गंभीर रूप से घायल हो गए। उनको बागपत रोड स्थित निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां पर डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। हादसे की जानकारी पर परतापुर थाने की पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने कार चालक को गिरफ्तार कर लिया। 

यह भी पढ़ें: तस्वीरें: मातम में बदली में खुशियां, एक परिवार के चार लोगों की मौत, शादी समारोह से लौट रहे थे घर
विज्ञापन
विज्ञापन


इंस्पेक्टर परतापुर आनंद प्रकाश मिश्रा ने बताया कि आरोपी चालक शकील के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। हादसे की जानकारी लगने पर हेड कांस्टेबल के परिजन अस्पताल पहुंचे। परिजनों में कोहराम मच गया। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।

नोट- इन खबरों के बारे आपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें


https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें