फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: धर्म छिपाकर दो वर्ष तक करता रहा दुष्कर्म, धर्म परिवर्तन का दबाव बनाने पर पीड़िता ने दी थाने में तहरीर

विज्ञापन
विज्ञापन
खरखौदा। थाना लोहियानगर क्षेत्र के एक गांव निवासी युवती से दूसरे धर्म का युवक अपना धर्म छिपाकर दो वर्ष से दुष्कर्म करता रहा। युवती ने जब इसकी शिकायत की तो आरोपी धर्म परिवर्तन का दबाव बनाने लगा। युवती द्वारा विरोध करने पर आरोपी ने अश्लील वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल करने की धमकी दी। पीड़िता ने थाने पर तहरीर देकर आरोपी के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। साथ ही मुख्यमंत्री पोर्टल और आला अधिकारियों को भी शिकायत की।
विज्ञापन

लोहिया नगर थाना क्षेत्र के गांव निवासी युवती ने तहरीर में बताया कि दो वर्ष पहले उसके फोन पर एक कॉल आई, जिसमें बात करने वाले युवक ने अपना नाम रोहित बताया। बाद में दोनों का मिलना जुलना हुआ। युवक ने उससे शादी का वादा कर दो वर्ष तक शारीरिक संबंध बनाए। दो वर्ष के बाद भी शादी नहीं करने पर जब युवती को जब शक हुआ तो उसने युवक के बारे में मालूमात किया। युवक लोहियानगर थाना क्षेत्र के दूसरे गांव का ही दूसरे धर्म का निकला। युवती ने जब इस मामले में उससे शिकायत की तो उसने युवती पर जबरन धर्म परिवर्तन भी करने का दबाव बनाया। जब पीड़िता ने विरोध किया तो आरोपी ने उसकी अश्लील वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल करने की धमकी दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें