फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इमाम हजरत अली का जन्मदिन मनाया

विज्ञापन
विज्ञापन
मेरठ। शिया समाज की ओर से सोमवार को चांद की 13 तारीख को अली डे मनाया गया। जिसमें मुसलमानों के आखिरी नबी मोहम्मद साहब के दामाद इमाम हजरत अली का जन्मदिन मनाया।
विज्ञापन

जहूर ए इमाम मेहंदी मूवमेंट के फाउंडर नायब अली ने बताया कि शियाओं के पहले इमाम इमामूल मुतकीन अमीरूल मोमिन शेरे खुदा हाजत खां हजरत अली का जन्म आज के दिन मुसलमानों के पवित्र स्थल खाने काबा मक्का में हुआ था। आपके सबसे प्रिय बेटे इमाम हुसैन जो कि कर्बला में शहीद हुए थे। आपकी शहादत भी नजफ इराक की मस्जिद कूफा में हुई। आपकी शादी मोहम्मद की इकलौती बेटी फातमा जेहरा से हुई थी। आपको इतिहास में दुनिया का सबसे ताकतवर इंसान माना जाता है। अब्दुल्लापुर में इस मौके पर मौला अली नजर दिलाई और केक काटकर उन्हें याद किया। शिया समाज के हसन मेहंदी, अली नजीर, बुंदू, जकी अहमद, खज्जू, शबी अहमद के यहां हाफिज सैय्यद मुजिबुल हसन आब्दी, मकतबे इमामिया के मौलाना वसी हैदर, शहीदे राबे के मौलाना, मीसम आदि ने केक काटकर मौला अली का जन्मदिन मनाया। नायब अली ने बताया कि शाम को शिया जामा मस्जिद में मिलाद हुआ। यहां पार्षद शौकत गुप्ता, रजा अहमद, हाजी जहूर अब्बास, जेगम अली, रोशन अब्बास, रहवर अली, मोहम्मद रजा उर्फ पीरू, गुड्डू, अली जव्वाद, जकी अहमद, शाने अब्बास मुख्य रूप से मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें