लावड़ - लावड़ धाम खाटू श्याम मंदिर में पूजा अर्चना में पहुंचे श्रद्धालु। स्रोत: संवाद
लावड़। जमालपुर मार्ग स्थित लावड़ धाम खाटू श्याम मंदिर में ममता सैनी और ममता प्रजापति की सात दिवसीय अग्नि तपस्या पूर्ण होने पर शुक्रवार को धार्मिक अनुष्ठान आयोजित किए गए। श्रद्धालुओं की मौजूदगी में विधिविधान से हवन-पूजन संपन्न कराया गया। इसके बाद भंडारे का आयोजन हुआ। श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण कर पुण्य लाभ अर्जित किया।
मंदिर परिसर में पूरे दिन भक्तिमय माहौल बना रहा। श्रद्धालुओं ने बाबा खाटू श्याम के जयकारे लगाए और सुख-समृद्धि की कामना की। मंदिर के मुख्य सेवादार सोनू भगत ने बताया कि सात दिनों तक चली तपस्या के समापन पर विशेष पूजा-अर्चना कर विश्व कल्याण की प्रार्थना की गई। इसके अलावा नारिता और कपिल ने जलधारा की तपस्या पूर्ण की। इस दौरान बबलू, ओमप्रकाश, अमित, आकाश, सागर, शंकर, भोला, पंकज, पवन, सुभाष, प्रमोद, राकेश, कपिल आदि मौजूद रहे।