फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: सनातन प्रदेश की मांग के लिए किया हवन

विज्ञापन
विज्ञापन
मेरठ। भारतीय किसान आंदोलन ने पश्चिमी उत्तर प्रदेश के 10 जिलों और पुरानी दिल्ली को मिलाकर सनातन प्रदेश नामक अलग राज्य बनाने की मांग की। इस मांग को लेकर शास्त्रीनगर के शिव पार्वती मंदिर में हवन किया गया। उन्होंने प्रधानमंत्री और मुख्यमंत्री को इससे जुड़े ज्ञापन भी भेजे।
विज्ञापन

संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष कुलदीप त्यागी ने बताया कि पश्चिमी उत्तर प्रदेश का सकल घरेलू उत्पाद में 71.71 फीसदी हिस्सा है पर विकास पर मात्र 18 फीसदी खर्च होता है। उन्होंने कहा कि राजधानी लखनऊ और हाईकोर्ट की दूरी लगभग 600-700 किलोमीटर है। प्रदेश में 25 करोड़ की आबादी पर केवल दो एम्स अस्पताल हैं। त्यागी ने लंबित मुकदमों की अधिक संख्या और कम प्रति व्यक्ति आय का भी उल्लेख किया। कार्यक्रम की अध्यक्षता गंगाशरण त्यागी ने की और संचालन अरुण सिंह ने किया।
हवन पंडित दुर्गेश प्रसाद द्वारा किया गया। कार्यक्रम में त्रिलोक सिंह, सरदार बहादुर सिंह लोहिया, शेखर रस्तोगी, मुकेश त्यागी, संजय जोशी, अशोक त्यागी, मोहन सिंह नेगी, अनुराग शर्मा, रविंद्र आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें