फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हवाई पट्टी पर दिसंबर से उड़ान भरेंगे छोटे प्लेन

Fri, 04 Nov 2016 02:31 AM IST
अमर उजाला ब्यूरों
विज्ञापन
फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
 डॉ. भीमराव अंबेडकर हवाई पट्टी पर दिसंबर के दूसरे सप्ताह में छोटे प्लेन उड़ान भरने लगेंगे। हवाई पट्टी की मरम्मत का काम देख रही कंपनी राइट्स के मैनेजर आशीष श्रीवास्तव के अनुसार अब सिर्फ  रनवे पर पेटिंग का काम बचा है जो दिसंबर के पहले सप्ताह तक पूरा हो जाएगा।
विज्ञापन

डॉ. भीमराव अंबेडकर हवाई पट्टी को एयरपोर्ट बनाने का प्रस्ताव केंद्र ने स्वीकृत किया था। इसके बाद जुलाई 2014 में यह हवाई पट्टी केंद्रीय नागरिक उड्डयन विभाग के हैंडओवर कर दी गई थी। इस बीच तमाम अवरोधों में फंसी एयरपोर्ट योजना जहां दम तोड़ गई, वहीं हवाई पट्टी का रनवे भी देखभाल न होने के कारण क्षतिग्रस्त हो गया।
अब एक बार फिर शासन ने इस हवाई पट्टी को अपने अधीन करने का प्लान तैयार किया। जिस पर केंद्रीय नागरिक उड्डयन विभाग और प्रदेश उड्डयन विभाग के बीच वार्ता चल रही है। लेकिन इस दौरान तय हुआ कि इस हवाई पट्टी को पहले की तरह छोटे प्लेन के संचालन के लिए तैयार कर दिया जाए। जिसके तहत राइट्स कंपनी को इस हवाई पट्टी के जीर्णोद्धार का टेंडर दिया गया।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार को हवाई पट्टी पहुंचे राइट्स के मैनेजर आशीष प्रताप और नोडल अधिकारी रामगोपाल ने काम की प्रगति को देखा। आशीष प्रताप ने बताया कि इस हवाई पट्टी के लिए 2.37 करोड़ रुपये का बजट स्वीकृत हुआ है। आशीष ने बताया कि 1600 मीटर लंबे और 23 मीटर चौड़े इस रनवे की सरफेसिंग का काम पूरा हो चुका है और अब सिर्फ इंडीकेशन पेटिंग का काम बचा है। यह काम भी एक माह के भीतर पूरा होने की उम्मीद है। आशीष प्रताप ने कहा कि हमें फरवरी तक काम पूरा करने का निर्देश दिया गया था, लेकिन कंपनी ने काम को समय से पहले ही पूरा कर दिया। उन्होंने कहा कि पूरी उम्मीद है कि दिसंबर के दूसरे सप्ताह से इस रनवे पर प्लेन उतारे जा सकेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें