फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शीघ्र मिलेगा हवाई उड़ान का तोहफा : नंद गोपाल गुप्ता   

Sun, 14 Jan 2018 12:26 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
 प्रदेश के नागरिक उड्डयन मंत्री नंद गोपाल गुप्ता ‘नंदी’ ने दावा किया कि मेरठ को शीघ्र ही हवाई उड़ान का तोहफा मिलेगा। क्योंकि यह योजना प्रधानमंत्री और मुख्यमंत्री दोनाें की है। उन्होंने कहा कि प्रदेश के सभी मंडल मुख्यालयों को हवाई उड़ान के जरिये लखनऊ और अन्य शहरों से जोड़ा जाना है। मेरठ में हवाई पट्टी है इसलिए ज्यादा संसाधन नहीं जुटाने पड़ेंगे।
विज्ञापन

नंद गोपाल नंदी ने यह बात शनिवार को मेरठ में आयोजित वैश्य समाज के कार्यक्रम में कही। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का सपना है कि हवाई चप्पल पहनने वाला भी हवाई यात्रा करे। इसके लिए 2500 रुपये में एक घंटे की हवाई यात्रा की योजना लागू की गई है। इसमें जो मार्जिन होगा उसमें 80 प्रतिशत केंद्र और 20 प्रतिशत प्रदेश सरकार देगी। नंदी ने कहा कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में उत्तर प्रदेश हर दिशा में विकास करेगा। क्याेंकि वह साधु संत है, उनका किसी अन्य बात से लेनादेना नहीं है। जबकि पिछले मुख्यमंत्री चाहे वह मुलायम सिंह, अखिलेश यादव या मायावती रही हों, सभी को नोट और वोट बढ़ाने से मतलब रहा है। लेकिन योगी आदित्यनाथ सड़क  मार्ग, हवाई मार्ग सब दिशा में जहां काम कर रहे हैं तो उद्योग और व्यापार को भी बढ़ावा देने के लिए लगातार प्रयास हो रहे हैं। सबसे बड़ी बात ये है कि प्रदेश की पूरी तरह बिगड़ चुकी कानून व्यवस्था को पटरी पर ला दिया गया है, आज व्यापारी और उद्यमी भयमुक्त हैं और गुंडे, बदमाश भययुक्त हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें