हाथरस की बिटिया को इंसाफ दिलाने की मांग को लेकर सहारनपुर जनपद में शुक्रवार शाम को हंगामा हो गया। दिल्ली रोड पर हसनपुर चौक से बड़ी संख्या में लोग कैंडल मार्च लेकर कलेक्ट्रेट जा रहे थे। इस दौरान पुलिस ने बैरियर लगाकर उन्हें रोक दिया।
विज्ञापन
इसके बाद काफी देर तक हंगामा चलता रहा। इस उन्होंने जमकर नारेबाजी भी की। काफी जद्दोजहद होने के बाद पुलिस के बैरियर को हटाकर प्रदर्शनकारी कलेक्ट्रेट की तरफ बढ़ गए। पुलिस ने उन्हें रोकने का काफी प्रयास किया। लेकिन भीड़ नारेबाजी करते हुए आगे निकल गई।