हस्तिनापुर नगर पंचायत चुनाव को लेकर पिछली बार दिसंबर माह में आई आरक्षण की सूची में अनुसूचित जाति की महिला के लिए आरक्षित किया गया था। लेकिन अब जारी आरक्षण की सूची में भी पूर्व की ही भांति आरक्षण निर्धारित किया गया है। यह सीट अनुसूचित जाति की महिला के लिए आरक्षित की गई है। ऐसे में जो प्रत्याशी पहले जारी आरक्षण को लेकर तैयारी कर रहे थे, उन्हें इस आरक्षण से संजीवनी मिलेगी।
वहीं सामान्य आरक्षण की उम्मीद लगा रहे प्रत्याशियों के सपनों पर इस आरक्षण से पानी फिर गया है। पिछली बार नगर पंचायत चुनाव में करीब 21 हजार मतदाताओं ने मतदान किया था। नई मतदाता सूची के अनुसार, इस बार 22,900 मतदाता नगर पंचायत अध्यक्ष की किस्मत का फैसला करेंगे। अब चुनावी बिगुल बज चुका है। सभी प्रत्याशी अब अपने दांवपेंच के साथ मैदान में उतरने के लिए पूरी तरह तैयार हैं।
यह भी पढ़ें: Meerut News Live: सिद्धपीठ शांकभरी देवी मंदिर में उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़,नलकूप के कुएं में मिला महिला का शव
किठौर महिला और शाहजहांपुर अनारक्षित
जारी नगर पंचायत चुनाव आरक्षण की अधिसूचना में किठौर महिला सीट और शाहजहांपुर नगर पंचायत में अनारक्षित की गई है। जिससे चुनाव की तैयारी कर रहे लोगों ने राहत की सांस ली। बता दें कि पिछली बार किठौर को अनारिक्षत किया गया था, लेकिन इस बार महिला के लिए आरक्षित की गई है। किठौर पिछले चुनाव में भी महिला के लिए आरक्षित की गई थी, जिसमें राज्यसभा सांसद मुनकाद अली की पुत्रवधू नाहिदा सलमान चेयरपर्सन थी। वहीं, पिछली बार शाहजहांपुर में महिला के लिए सीट आरक्षित थी, जिसकी चेयरपर्सन राना खान थी। लेकिन इस बार अनारक्षित कर दिया गया है।
फलावदा पिछड़ा वर्ग के लिए आरक्षित
इस बार नगर पंचायत की सीट पिछड़ा वर्ग के लिए आरक्षित की गई है, जबकि पूर्व में इस सीट को सामान्य में रखा गया था। हालांकि इससे पूर्व भी नगर पंचायत पिछड़ा वर्ग के खाते में ही रही है, जिस पर पांच साल अब्दुस समद चेयरमैनी रहे। इस बार नगर पंचायत की सीट पिछड़ा वर्ग में होने के चलते भावी प्रत्याशियों के अरमान धरे के धरे रह गए। इस बार सीट पिछड़ा वर्ग के लिए आरक्षित होने से काफी लोगों के मैदान में उतरने की संभावना जताई जा रही है।
यह भी पढ़ें: UP: बारिश से फसलों को भारी नुकसान, गांवों में छाया अंधेरा और यातायात भी प्रभावित, अब ओलावृष्टि के आसार
मवाना में अनारक्षित रहेगा अध्यक्ष पद
नगर निकाय चुनाव के लिए आरक्षण की जारी की गई सूची में मवाना नगर पालिका का अध्यक्ष पद पहले भी अनारक्षित था। अब जारी की गई सूची में भी अनारक्षित है।
जारी की गई आरक्षण की सूची में नगर पालिका अध्यक्ष पद में कोई बदलाव नहीं हुआ है। आरक्षण की स्थिति स्पष्ट होते ही प्रत्याशियों ने फिर से चुनाव के लिए कमर कस ली है। अध्यक्ष पद के लिए पूर्व चेयरमैन डाॅ. नरेश चंद्रा, पूर्व चेयरमैन अयूब कालिया पहले ही चुनाव प्रचार में जुटे हैं।
वहीं भाजपा सहित अभी तक किसी भी राजनैतिक पार्टियों ने अध्यक्ष पद को लेकर अपने पत्ते नहीं खोले थे। उम्मीद है कि अब शीघ्र ही राजनैतिक पार्टियां भी अपने-अपने प्रत्याशियों की घोषणा कर देंगी।
यह भी पढ़ें: UP Nikay Chunav: आखिर जारी हुई निकाय चुनाव की आरक्षण सूची, यहां देखें पश्चिमी यूपी की पूरी लिस्ट