फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: चौथे दिन भी बहाल नहीं हुआ हस्तिनापुर-चांदपुर मार्ग

विज्ञापन
विज्ञापन
- लोगों को करना पड़ रहा लंबा सफर
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी

हस्तिनापुर। भीमकुंड गांव के पास क्षतिग्रस्त हुआ हस्तिनापुर-चांदपुर (बिजनौर) संपर्क मार्ग बुधवार को भी सुचारु नहीं हो सका। मार्ग कटने के चार दिन बाद भी परिवहन व्यवस्था बहाल न होने से क्षेत्र के किसानों, ग्रामीणों और राहगीरों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। आवश्यक कार्यों से आने-जाने वाले लोगों को बिजनौर बैराज से लंबा रास्ता तय करना पड़ रहा है।
पिछले कई दिनों तक हुई बारिश के कारण कुछ किसानों ने खेतों में जलभराव और फसलों को हो रहे नुकसान से परेशान होकर भीमकुंड के निकट संपर्क मार्ग की मिट्टी हटाकर पानी की निकासी कर दी थी। किसानों का कहना था कि जलभराव के कारण उनकी लाखों रुपये की फसल बर्बाद हो रही थी। इसके बाद से इस मार्ग पर आवागमन पूरी तरह बाधित हो गया।
विज्ञापन

मंगलवार को भारतीय किसान यूनियन के जिलाध्यक्ष अनुराग चौधरी ने प्रशासन और लोक निर्माण विभाग के अधिकारियों के साथ मौके पर वार्ता की थी। बैठक में किसानों की समस्या को देखते हुए दो दिन तक पानी की निकासी जारी रखने और उसके बाद मार्ग की मरम्मत शुरू कराने पर सहमति बनी थी।
विज्ञापन

बुधवार तक जंगल क्षेत्र में जमा पानी काफी हद तक कम हो गया है। ऐसे में स्थानीय लोगों को उम्मीद है कि अगले एक-दो दिनों में लोक निर्माण विभाग मार्ग की मरम्मत का कार्य शुरू कर आवागमन बहाल करेगा। वहीं मार्ग बंद होने से रोजमर्रा की आवाजाही, व्यापारिक गतिविधियों और आपातकालीन सेवाओं पर भी असर पड़ रहा है। लोगों ने प्रशासन से जल्द से जल्द सड़क की मरम्मत कराकर परिवहन व्यवस्था सामान्य करने की मांग की है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें