फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: बाढ़ के पानी से कटा हस्तिनापुर-चांदपुर संपर्क मार्ग, आवागमन बंद

विज्ञापन
हस्तिनापुर चांदपुर मार्ग अभी रहेगा बंद: बिजनौर क्षेत्र में पांडव नगर चौकी के सामने कटे संपर्क म
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

हस्तिनापुर (मेरठ)। ऐतिहासिक नगरी हस्तिनापुर को जनपद बिजनौर के चांदपुर क्षेत्र से जोड़ने वाला प्रमुख संपर्क मार्ग बाढ़ के पानी से कटने के कारण पूरी तरह बंद हो गया है। बिजनौर सीमा में स्थित पांडव नगर पुलिस चौकी के निकट सड़क क्षतिग्रस्त होने से दोनों जनपदों के बीच वाहनों का आवागमन रुक गया है। इससे रोजाना इस मार्ग से आने-जाने वाले लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
विज्ञापन

पिछले कई दिनों से गंगा के बढ़े जलस्तर के कारण चांदपुर थाने की पांडव नगर चौकी के आसपास सड़क के ऊपर से लगातार पानी बह रहा था। तेज बहाव के चलते सड़क का एक हिस्सा कट गया, जिससे मार्ग पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। सुरक्षा की दृष्टि से प्रशासन ने इस मार्ग पर वाहनों की आवाजाही रोक दी है। मार्ग बंद होने का सबसे अधिक असर हस्तिनापुर की ओर से बिजनौर की ओर जाने वाले शिक्षकों, किसानों और आसपास के क्षेत्रों में आने-जाने वाले लोगों पर पड़ा है। अब राहगीरों और वाहन चालकों को बिजनौर की ओर लंबा चक्कर लगाकर अपने गंतव्य तक पहुंचना पड़ रहा है। इससे यात्रा की दूरी और समय दोनों बढ़ गए हैं, जबकि परिवहन लागत भी बढ़ रही है। लोगों ने प्रशासन से जल्द से जल्द सड़क की मरम्मत कर आवागमन बहाल कराने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें