फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut: हस्तिनापुर में गंगा में डूबे युवक का शव दूसरे दिन मिला, भीमकुंड के पास हुआ हादसा

Mon, 11 Aug 2025 11:50 AM IST
डिंपल सिरोही न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ

सार

हस्तिनापुर में बाढ़ के कारण चांदपुर मार्ग पर नहाते समय युवक डूब गया। दूसरे दिन गंगा में उसका शव बरामद हुआ। पुलिस ने पोस्टमार्टम के लिए भेजा।

विज्ञापन
मौके पर जमा लोग व निकाला गया शव - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मेरठ के हस्तिनापुर में बाढ़ के पानी में नहाने गए युवक का शव दूसरे दिन बरामद हुआ। घटना भीमकुंड गांव के समीप चांदपुर मार्ग पर हुई, जहां बाढ़ के कारण संपर्क मार्ग टूट गया था।

विज्ञापन


मनोहरपुर कॉलोनी निवासी 35 वर्षीय जितेंद्र पुत्र राजपाल रविवार को अपने चार साथियों के साथ वहां नहाने गया था। नहाते समय वह गहरे पानी में चला गया और बाहर नहीं निकल सका।


यह भी पढ़ें: Meerut News Today Live: मेरठ और आसपास की ताजा और अहम खबरें, पढ़ें 11 अगस्त को आपके शहर में क्या हुआ 

विज्ञापन
विज्ञापन

घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय ग्रामीण और प्रशासनिक अधिकारी मौके पर पहुंचे। एडीएम वित्त एवं राजस्व सूर्यकांत त्रिपाठी के निर्देश पर पीएससी की फ्लड कंपनी ने सर्च अभियान शुरू किया, लेकिन शाम तक सफलता नहीं मिली।

सोमवार सुबह करीब 8 बजे स्थानीय ग्रामीणों ने दोबारा खोजबीन शुरू की और घटना स्थल से करीब 100 मीटर दूर बाढ़ के पानी में उसका शव तैरता हुआ मिला। सूचना पर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और पंचनामा भरकर शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

ग्रामीणों के अनुसार, मृतक जितेंद्र मूल रूप से भीमकुंड गांव का रहने वाला था, लेकिन पिछले कुछ वर्षों से हस्तिनापुर की मनोहरपुर कॉलोनी में रह रहा था। इस दर्दनाक हादसे से क्षेत्र में शोक की लहर है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें