फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Video: मेरठ साउथ स्टेशन की लिफ्ट में फंसे आठ यात्रियों की हालत बिगड़ी, न कंट्रोल रूम का नंबर काम आया, न CCTV

Sun, 10 Aug 2025 11:09 PM IST
विकास कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ

सार

अंदर सभी का दम घुट रहा था किसी तरह रुबीना ने अपने भाई नबील और 112 पर पुलिस को सूचना दी। इसके बाद पुलिस मौके पर पहुंची और लिफ्ट को चालू कर नीचे उतरा और सभी को बाहर निकाला। 
विज्ञापन
लिफ्ट से बाहर निकले लोग - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

परतापुर के मेरठ साउथ रैपिड स्टेशन पर रविवार शाम तकनीकी खराबी के चलते आठ लोग लिफ्ट में फंस गए जिससे बच्चों और महिलाओ सहित आठ लोगों की हालत खराब हो गई। लोगों ने लिफ्ट मे लिखे कंट्रोल रूम का नंबर मिलाया और सीसीटीवी कैमरे में इशारा किया लेकिन कोई सहायता नहीं मिली इसके बाद 112 पर फोन कर पुलिस को सूचना दी गई मौके पर पहुंची पुलिस मे लिफ्ट को खोलकर सभी को बाहर निकाला। एक युवक को गंभीर हालत में सुभारती अस्पताल भर्ती कराया गया है। 

विज्ञापन

दिल्ली के रोहिणी निवासी रुबीना जफर, गाजियाबाद विजय नगर निवासी ज्योति व उसकी बहन संगीता, दिल्ली गेट निवासी कोमल 10 वर्षीय बेटी वृंदा और 1 वर्षीय बेटी काव्या, कैलाशपुरी निवासी संजीव कुशवाहा अपनी दो वर्षीय बेटा रूही के साथ मेरठ साउथ स्टेशन की लिफ्ट से रैपिड स्टेशन जा रहे थे। जैसे ही लिफ्ट चली तो कुछ दूर जाने के बाद रुक गई रुबीना जफर ने बताया कि अचानक से लिफ्ट रुक गई और उसके किसी बटन ने काम करना बंद कर दिया। सीसीटीवी कैमरे में भी बचाने के लिए काफी इशारे किए लेकिन कोई रिस्पांस नहीं मिला। 
विज्ञापन

अंदर सभी का दम घुट रहा था किसी तरह उन्होंने अपने भाई नबील और 112 पर पुलिस को सूचना दी। इसके बाद पुलिस मौके पर पहुंची और लिफ्ट को चालू कर नीचे उतरा और सभी को बाहर निकाला। इस दौरान दम घुटने से सभी की हालत बिगड़ी रही। संजीव कुशवाहा लिफ्ट से निकलने के बाद बेहोश होकर जमीन पर गिर पड़ा। एंबुलेंस के द्वारा उसे सुभारती अस्पताल में भर्ती कराया गया।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें