मुझे सीएम और अतुल को एमएलए बना दो
अखिलेश ने कहा कि हमें 2022 में मुख्यमंत्री बना दो और सरधना सीट से अतुल प्रधान को विधायक। साथ ही कहा, जो हमारी पार्टी के पूर्व मंत्री और पूर्व विधायक हो चुके हैं, उनका भी ख्याल रखना। अतुल ने अखिलेश से मंच के माध्यम से कहा, मैंने पूर्व विधायक योगेश वर्मा को सपा ज्वॉइन कराई है, वह आपके कद को बढ़ाने के लिए कराई है। भीड़ देखकर गदगद अखिलेश ने भाषण में कई बार अतुल का नाम लिया। कयास हैं कि इससे पार्टी में जल्दी ही गुर्जर बिरादरी के अतुल का कद ही नहीं बढ़ेगा, उनके द्वारा सपा में शामिल कराए गए नेताओं को दिए गए आश्वासन भी पूरे किए जाएंगे।
योगेश वर्मा को हेलीकॉप्टर से ले गए लखनऊ
उम्मीद थी कि अखिलेश हस्तिनापुर सीट के लिए पूर्व विधायक योगेश का नाम घोषित कर देंगे, लेकिन ऐसा नहीं हुआ। सपा में हस्तिनापुर से टिकट के लिए कई दावेदार हैं। अतुल चाहते हैं कि योगेश का टिकट हो, वहीं, जिलाध्यक्ष राजपाल सिंह विपिन मनोठिया की पैरवी कर रहे हैं। शाहिद मंजूर भी अपने ग्रुप का प्रत्याशी चाहते हैं और पूर्व विधायक प्रभुदयाल वाल्मीकि भी कतार में हैं।
इसके बीच रैली की समाप्ति के बाद अखिलेश अतुल और योगेश को अपने साथ हेलीकॉप्टर से लखनऊ ले गए। माना जा रहा है कि विवाद और विरोध से बचने के लिए अखिलेश ने योगेश का नाम घोषित नहीं किया है लेकिन संदेश जरूर दे दिया है कि हस्तिनापुर से योगेश ही पार्टी के प्रत्याशी होंगे।
नोट- इन खबरों के बारे आपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।
शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें
https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/