युवा मित्र मंडल समिति ने शनिवार को छोटे बाजार में 11वां गणपति पूजन हर्षोंल्लास से किया। इस दौरान भक्तों ने गणपति के जयकारे लगाए। गणपति पूजन पंडित राजेश कुमार ने विधि विधान से कराया। समिति ने प्रथम अग्रवाल को गणेश प्रतिमा व पटका पहनाकर सम्मानित किया। इस दौरान वेद प्रकाश, टीकाराम, बिट्टू, ज्योति, जय भगवान, कन्हैया लाल, विनीत मदान आदि मौजूद रहे।
गणपति की आरती उतारी
मेरठ। छावनी क्षेत्र स्थित बालाजी शनिधाम मंदिर में विराजमान गणपति की शनिवार को आरती उतारी गयी। मंदिर में पिछले सप्ताह गणपति विराजमान किए गए। प्रतिदिन विधिविधान से पूजन किया गया। शनिवार को शनिधाम पीठाधीश्वर महामंडलेश्वर महेंद्र दास महाराज ने गणपति की आरती उतारी। आरती में अनेकों भक्त शामिल हुए।