फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हर्ष हत्याकांड: गोली मारकर की हत्या, गांव की ही छात्रा से चल रहा था प्रेम प्रसंग, प्रेमिका के पिता-भाई पर केस

Wed, 25 Jun 2025 09:54 PM IST
मोहम्मद मुस्तकीम अमर उजाला नेटवर्क, मेरठ

सार

Murder In Meerut: गांव अम्हेड़ा आदिपुर में हर्ष का शव बुधवार को एक किसान के खेत में पड़ा मिला। उसकी कमर में गोली मारी गई थी। प्रेमिका के परिजनों पर हत्या करने का आरोप लगाया गया है। कई लोग हिरासत में लिए गए हैं।
विज्ञापन
हर्ष की फाइल फोटो। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

Meerut News: गंगानगर थाना क्षेत्र के गांव अम्हेड़ा आदिपुर में प्रेम-प्रसंग में हर्ष (21) की मंगलवार रात गोली मारकर हत्या कर दी गई। उसका शव घर से करीब 500 मीटर की दूरी पर ईख के खेत में पेड़ के नीचे मिला। उसके कमर में दाईं गोली लगी थी और तमंचा मौके पर पड़ा मिला। मृतक के पिता संजय की तहरीर पर पुलिस ने 12 वीं की एक छात्रा के पिता रविंद्र और चचेरे भाई अंशुल के खिलाफ हत्या का केस दर्ज किया है। पुलिस ने कुछ लोगों को पूछताछ के लिए हिरासत में लिया है।
विज्ञापन

पुलिस के मुताबिक गंगानगर थाना क्षेत्र के अम्हेड़ा आदिपुर गांव में संजय जाटव का परिवार रहता है। उनका बड़ा पुत्र हर्ष मजदूरी करता था। हर्ष मंगलवार शाम छह बजे मजदूरी कर घर लौटा। करीब सात बजे घर से निकल गया। देर रात तक नहीं लौटा। परिजनों ने तलाशा, परंतु पता नहीं चला। 
बुधवार सुबह करीब साढ़े नौ बजे ग्रामीणों ने डायल-112 को ग्रामीण आसे के ईख के खेत में पेड़ के नीचे शव पड़ा होने की सूचना दी गई। पुलिस मौके पर पहुंची। मृतक की पहचान हर्ष के रूप में हुई। परिजन भी मौके पर पहुंच गए। जांच के लिए बुलाई गई फोरेंसिक टीम को शव के नीचे तमंचा मिला, उसमें कारतूस का खोखा फंसा हुआ था।
 

दो दिन पहले हुआ था विवाद, छीन लिया था मोबाइल
एसपी देहात राकेश कुमार और सीओ सदर देहात शिव प्रताप सिंह ने मौके पर पहुंचकर घटनास्थल का निरीक्षण कर परिजनों से जानकारी ली। पुलिस का कहना है कि पिता संजय ने बताया कि गांव की ही छात्रा से हर्ष का प्रेम-प्रसंग था। युवती के परिजन इसका विरोध करते थे। दो दिन पूर्व विवाद भी हुआ था। युवती के परिजनों ने हर्ष का मोबाइल छीन लिया था। पोस्टमार्टम के बाद देर शाम को शव परिजनों के सुपुर्द कर दिया गया। घर में पिता संजय, मां रेसा है। हर्ष तीन भाई व एक बहन में सबसे बड़ा था। नौवीं कक्षा में फेल होने के बाद से हर्ष मजदूरी करने लगा था।
विज्ञापन

ये बोले एसपी
परिजनों ने पूछताछ में बताया है कि गांव की ही युवती से हर्ष का प्रेम प्रसंग था। युवती के परिजनों पर हत्या का आरोप है। कुछ लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। जल्द हत्याकांड का खुलासा किया जाएगा।
- राकेश कुमार मिश्रा, एसपी देहात

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें