मेरठ। सहयोग सामाजिक संस्था द्वारा विश्व मातृ दिवस पर शास्त्रीनगर जिला सहकारी बैंक परिसर में एक दुपहरी सासु मां की छांव में कार्यक्रम हुआ। कार्यक्रम में कवयित्री डॉ. पूनम शर्मा को भोली सास और शिक्षिका डॉ. चुन्नी रस्तोगी को भली बहू का खिताब दिया गया।
जनार्दन शर्मा ने कहा कि सास-बहू में सही सामंजस्य न होने से संयुक्त परिवार टूट रहे हैं। परिवारों में सुख-सुविधाएं तो हैं। लेकिन सुकून नहीं है। जो समाज के लिए चिंताजनक स्थिति है। इस अवसर पर सत्य प्रकाश रस्तोगी, डॉ. शशि खन्ना, राजबाला कपिल, सतीश अरोरा आदि रहे।